UN चीफ एंटोनियो गुटारेशे की मौजूदगी में पीएम मोदी ने दिया स्वच्छता के लिए 4P वाला फॉर्मूला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटारेशे से मुलाकात की। गुटारेशे अपनी पहली भारत यात्रा पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं। गुटारेशे तीन दिन भारत में रहेंगे और इस दौरान वह पीएम मोदी के साथ कई ग्लोबल इश्यूज पर बात करेंगे जिनमें जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद भी शामिल होगा। यूएन के प्रवक्ता फरहान हक की ओर से जानकारी दी गई है कि गुटारेशे का दौरा दो अक्टूबर से शुरू हो रहा है और वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में वह अपने दौरे पर भारत में बापू की जयंती पर आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

स्वच्छता मिशन से जुड़े लोग हुए सम्मानित
मंगलवार को पीएम मोदी ने महात्मा गांधी इंटरनेशनल सैनिटेशन कनवेंशन को संबोधित किया। इस मौके पर गुटारेशे भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि बापू ने दुनिया को एक कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया जिसमें 124 देशों के कलाकारों ने बापू का पसंदीदा गीत, 'वैष्णव जन' गाया है। कार्यकम में पीएम ने उन लोगों को सम्मानित किया जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। मोदी ने यहां पर कहा कि महात्मा गांधी इंटरनेशनल सैनिटेशन कनवेंशन कार्यक्रम एक मील के पत्थर की तरह है।
इस कार्यक्रम ने दुनिया के कई लोगों को एक साथ ला दिया है। कार्यक्रम ने दुनिया भर में स्वच्छता आंदोलन को एक नई शक्ति प्रदान की है। पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, मैं इस बात के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं कि चार दिन के इस सम्मलेन के बाद, हम सब इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि, विश्व को स्वच्छ बनाने के लिए 4P आवश्यक हैं। जो 4P पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बताए वे हैं- पॉलिटिकल लीडरशिप, पब्लिक फंडिंग, पार्टनरशिप और पीपुल्स पार्टीसिपेशन। पीएम मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के आर्शीवाद से स्वच्छता और सफाई में भारत ने महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।
United Nations as a family.
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) October 2, 2018
PM @narendramodi and @UN Secretary General @antonioguterres exchanged views on India’s leading role at the #UnitedNations in Climate Change, SDGs, Digital Cooperation, UNSC reforms and Peacekeeping, among others. pic.twitter.com/3mg6mtmt87
I congratulate all those who have been conferred various awards for their outstanding contribution to the Swachh Bharat Mission. Their efforts inspire several Indians. #Gandhi150 pic.twitter.com/iT4Q6zH7lR
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2018
The 4 P’s that will improve global sanitation and help us achieve the Sustainable Development Goals. #Gandhi150 pic.twitter.com/rAbIACr8c7
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2018












Click it and Unblock the Notifications