नोटबंदी पर मचे घमासान के बीच राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बीच मुलाकात 45 मिनट तक चली।

नई दिल्ली। नोटबंदी पर जारी घमासान और हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के फैसले के बाद के हालात की जानकारी राष्ट्रपति को दी।

modi

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री में क्या हुई बात?

विपक्ष की ओर से नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार के रवैये की आलोचना और कैश की कमी से बढ़ी आम आदमी की परेशानी के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

नोटबंदी के बाद जिस तरह का माहौल देश में है ऐसे वक्त में राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री की ये बेहद अहम मानी जा रही है।

राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बीच मुलाकात 45 मिनट तक चली।

नोटबंदी के असर पर हुई चर्चा!

इस दौरान प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से जुड़े कई मुद्दों पर राष्ट्रपति से विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि आखिर इस फैसले का कितना और कहां-कहां असर हो रहा है।

बता दें कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि संसद का सत्र चल रहा है। नोटबंदी को लेकर विपक्ष का रवैया सरकार को घेरने का है।

संसद में दो दिन से हंगामा ही देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही ठीक ढंग से नहीं चल सकी है।

नोटबंदी पर विपक्ष का रुख हमलावर

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि नोटबंदी से हालात गंभीर हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कठोर टिप्पणी करते हुए कहा कि नोटबंदी के चलते कहीं दंगे के हालात बन हो जाएं।

इन सबके बीच राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मुलाकात में क्या बात हुई ये पता नहीं चल सका है। हालांकि माना यही जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को नोटबंदी के असर की जानकारी जरूर मुहैया कराई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+