बच्चों के बीच फंसे पीएम मोदी, हाथ मिलाने की मची होड़, देखें वीडियो
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान यहां आए तमाम बच्चों से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री उन तमाम बच्चों के पास पहुंचे जो अलग-अलग रंग की पोशाक में लालकिले पर पहुंचे थे। इन बच्चों के बीच पहुंचकर पीएम ने उनका अभिवादन किया। पीएम मोदी को अपने बीच पाकर तमाम बच्चों के चेहरे खिल गए।

संतुलन खोया पीएम ने
जिस तरह से तमाम बच्चों के बीच पीएम एकदम से पहुंचे उसके बाद बच्चों को उनसे हाथ मिलाने की होड़ लग गई। इस दौरान पीएम मोदी एकदम से बच्चों की भीड़ के बीच अपना संतुलन कुछ देर के लिए खोया, तभी उनके साथ एसपीजी के सुरक्षा घेरे ने बच्चों को नियंत्रित किया। लेकिन पीएम ने बच्चों से मिलने का दौर जारी रखा और उनसे आराम से मिलने के लिए कहा। पीएम मोदी ने बच्चों से हाथ मिलाया और उनसे बात की।

सुरक्षाकर्मियों को पीएम ने रोका
बच्चों की भीड़ का आलम यह था कि पीएम खुद संतुलन खोने लगे, तभी सुरक्षाकर्मी एकदम से पीएम को संभालने के लिए आगे बढ़े और बच्चों को पीछे करने लगे। तभी पीएम ने इन सुरक्षाकर्मियों को रोका और बच्चों से आराम से मिलने के लिए कहा। बच्चों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी अपने रेंज रोवर कार में बैठकर वापस दल-बल के साथ रवाना हो गए।

पूर्व की सरकार को घेरा
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान तमाम विषयों पर अपनी बात रखी। इस दौरान पीएम ने रोजगार, कृषि, गरीब, विज्ञान, तकनीक सहित तमाम क्षेत्रों में सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को गिनाया और पूर्व की सरकारों को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि 2013 की विकास दर को अगर पिछले चार साल की विकास से तुलना की जाए तो जो काम दशकों में होते उन्हें हमने महज चार साल में करके दिखाया है।
इसे भी पढ़ें- लालकिले पर पीएम मोदी ने सुनाई कविता, अंबर से ऊंचा जाना है
इसे भी पढ़ें- Independence Day: पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications