Mann ki Baat: पीएम मोदी बोले- वीर सावरकर को गुलामी की मानसिकता नहीं भाती थी
Pm Modi Mann Ki Baat: रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर 2014 को की थी। इस कार्यक्रम में वह देश के लोगों को अपना अहम संदेश देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार, 28 मई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 101वें एपिसोड को संबोधित किया। 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह कार्यक्रम सरकार के नागरिक-पहुंच कार्यक्रम का एक प्रमुख स्तंभ बन गया है। महिलाओं, युवाओं और किसानों जैसे कई सामाजिक समूहों और सामुदायिक कार्रवाई को प्रेरित किया है।
पीएम मोदी के रेडियो मासिक कार्यक्रम ने 30 अप्रैल को अपनी 100वीं कड़ी पूरी की और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित देश भर में और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इसका सीधा प्रसारण किया गया।
LIVE Feed
पीएम मोदी ने वीर सावरकर की त्याग को प्रेरणादायक बताया
पीएम मोदी ने कहा कि आज 28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी, वीर सावरकर जी की जयंती है। उनके त्याग, साहस और संकल्प-शक्ति से जुड़ी गाथाएं आज भी हम सबको प्रेरित करती हैं। मैं, वो दिन भूल नहीं सकता, जब मैं अंडमान में, उस कोठरी में गया था जहां वीर सावरकर ने कालापानी की सजा काटी थी।
मैंने जय अनुसंधान की बात की: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 1965 के युद्ध के समय, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। बाद में अटल जी ने इसमें जय विज्ञान भी जोड़ दिया था। कुछ वर्ष पहले, देश के वैज्ञानिकों से बात करते हुए मैंने जय अनुसंधान की बात की थी। 'मन की बात' में आज बात एक ऐसे व्यक्ति की, एक ऐसी संस्था की, जो, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान, इन चारों का ही प्रतिबिंब है।
पीएम मोदी ने कबीर के दोहे को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने एक कहावत कई बार सुनी होगी, बार-बार सुनी होगी - बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप्प पड़ जाता है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने देश के अनोखे म्यूजियम की चर्चा की
कुछ दिन पहले ही भारत में International Museum Expo का भी आयोजन किया था। इसमें दुनिया के 1200 से अधिक संग्रहालय की विशेषताओं को दर्शाया गया। हमारे यहां भारत में अलग-अलग प्रकार के ऐसे कई Museums हैं, जो हमारे अतीत से जुड़े अनेक पहलुओं को प्रदर्शित करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गुरुग्राम में एक अनोखा संग्रहालय है - Museo Camera, इसमें 1860 के बाद के 8 हजार से ज्यादा कैमरों का collection मौजूद है। तमिलनाडु के Museum of Possibilities को हमारे दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर design किया गया है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय एक ऐसा म्यूजियम है, जिसमें 70 हजार से भी अधिक चीजें संरक्षित की गई हैं।
सावरकर को गुलामी की मानसिकता नहीं भाती थी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीर सावरकर को गुलामी की मानसिकता नहीं भाती थी। वीर सावरकर की गाथाएं त्याग के बारे में प्ररित करती हैं। वीर सावकर का योगदान आज भी यादगार। लोगों को वीर सावरकर से बहुत कुछ सीखने को मिल सकती है।
तमिल संगमम एक भारत श्रेष्ठ भावना का अनूठा प्रयास: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों हमने मन की बात में काशी तमिल संगमम की बात की। सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात की। कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। ये प्रयास है- युवा संगम का।
मन की बात 100वें एपिसोड को पूरी दुनिया ने सुना
पीएम मोदी ने कहा कि जब 'मन की बात' का प्रसारण हुआ, तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग Time zone में...कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला।












Click it and Unblock the Notifications