'हमने ट्रांसजेंडर को अधिकार दिया, पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया', लोकसभा में बोले PM Modi
PM Modi Lok Sabha Speech: 17वीं लोकसभा और बजट सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। लोकसभा में पीएम मोदी ने राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे।
इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के साथ-साथ अपनी उपलब्धियों को भी सदन और देश के सामने रखा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने ट्रांसजेंडरों को पहचान दी। उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह कहते हुए कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों की मदद करने की दिशा में काफी काम किया गया है, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि अपमानित महसूस करने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय को एक पहचान दी गई है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने ट्रांसजेंडर को एक पहचान दी है। अब तक करीब 16-17 हजार ट्रांसजेंडर को अधिकार दिया गया है। पद्म अवार्ड हमने ट्रांसजेंडर को दिया है। सभी सांसदों का जो सहयोग मिला है, जो निर्णय कर पाए हैं। कभी-कभी हमले इतने हुए हैं कि जब चुनौती आती है तो मुझे और आनंद आता है।
राम मंदिर पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सदन ने जो प्रस्ताव पास किया है वो देश के मूल्यों संवैधानिक शक्ति देगा। हर किसी में ऐसा सामर्थ्य नहीं होता है। कोई हिम्मत दिखाता है कोई छोड़कर भाग जाता है। हम भावी पीढ़ी के लिए कुछ न कुछ अच्छा करते रहेंगे।
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। ऐसा बहुत कम होता है कि सुधार और प्रदर्शन दोनों होते हैं और हम परिवर्तन को अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं... देश 17वीं लोकसभा के माध्यम से इसका अनुभव कर रहा है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोग सामाजिक न्याय से वंचित थे। आज, हम संतुष्ट हैं कि हमने सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप जम्मू-कश्मीर के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाया है। आतंकवाद एक कांटा बन गया था, देश के सीने में गोलियां दाग रहा था। हमने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए। मेरा पूर्ण विश्वास है कि जो लोग इस तरह के मुद्दों से पीड़ित हैं उन्हें इसी तरह ताकत मिलेगी।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "चुनाव बहुत दूर नहीं हैं, कुछ लोग घबरा सकते हैं लेकिन यह लोकतंत्र का एक अनिवार्य पहलू है। हम सभी इसे गर्व से स्वीकार करते हैं।' मेरा मानना है कि हमारे चुनाव देश का गौरव बढ़ाएंगे और लोकतांत्रिक परंपरा का पालन करेंगे - जिससे दुनिया आश्चर्यचकित है।''














Click it and Unblock the Notifications