Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

75 साल के हो गए हैं PM मोदी: इस उम्र में भी कैसे करते हैं इतनी भागदौड़? खानपान-लाइफस्टाइल जान होंगे सरप्राइज

PM Modi Lifestyle (Narendra Modi 75th Birthday): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 75वां जन्मदिन है। उम्र के इस पड़ाव पर जहां आम इंसान थकान और बीमारियों से जूझता नजर आता है, वहीं पीएम मोदी का चेहरा हर समय एनर्जी और ग्लो से भरा हुआ दिखता है। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच 18-18 घंटे काम करने वाले मोदी की फिटनेस और दिनचर्या हर किसी के लिए प्रेरणा है।

75 की उम्र में भी पीएम मोदी की ऊर्जा देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। उनका स्ट्रिक्ट डाइट प्लान, योग, उपवास और अनुशासित लाइफस्टाइल ही उनकी ताकत का राज है। मोदी साबित करते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, अगर इंसान अपनी दिनचर्या और खानपान पर नियंत्रण रखे तो वह हमेशा स्वस्थ और सक्रिय रह सकता है। तो चलिए जानते है पीएम मोदी के लाइफस्टाइल, खानपान और फिटनेस रूटीन के बारे में।

Narendra Modi 75th Birthday

🔵 PM Modi Diet Plan: नाश्ते से डिनर तक, क्या-क्या खाते हैं पीएम मोदी?

🔹 सुबह का नाश्ता: सिंपल लेकिन पौष्टिक

पीएम मोदी सुबह 9 बजे से पहले नाश्ता कर लेते हैं। उनके ब्रेकफास्ट में मौसमी फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल होता है। कई बार वह हल्का-फुल्का पोहा और अदरक वाली चाय (कम चीनी वाली) भी लेते हैं, जिसे वह इम्यूनिटी बूस्टर मानते हैं।

🔹 मोरिंगा पराठा: एनर्जी का राज

मोदी जी की थाली में अक्सर मोरिंगा (ड्रमस्टिक) पराठा या सब्जी जरूर होता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यही वजह है कि यह न सिर्फ उनकी हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि मधुमेह (शुगर) और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है।

🔹 गुजराती खिचड़ी: डिनर का फेवरेट

रात के खाने में मोदी जी अक्सर गुजराती खिचड़ी खाते हैं। यह हल्की और पचने में आसान होती है। वह मसालों से बचते हैं और डिनर हमेशा सिंपल रखते हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्यादातर दिन पीएम मोदी शाम सात बजे के पहले ही अपना खाना खा लेते हैं।

PM Modi Lifestyle

🔵 PM Modi Fitness: योग और मेडिटेशन: पीएम मोदी के फिटनेस का मंत्र

🔹 पीएम मोदी का मानना है कि "योग से होगा सब कुछ"। यही कारण है कि वह रोजाना पंचतत्व योग करते हैं, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान और योग निद्रा शामिल है। योग उनके लिए सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि जीवनशैली है। यही उनके मानसिक और शारीरिक संतुलन का राज है।

🔹 अक्सर कहा जाता है कि मोदी जी सिर्फ 3 से 4 घंटे सोते हैं और बाकी समय काम में लगे रहते हैं। हालांकि, नींद की कमी को पूरा करने के लिए वह योग निद्रा करते हैं। यह तकनीक उनके शरीर को गहरी आराम देती है और उन्हें पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखती है।

🔹 मोदी जी को प्रकृति से बेहद लगाव है। वह अक्सर घास पर नंगे पैर चलते हैं। उनका मानना है कि इससे तनाव कम होता है, दर्द और सूजन से राहत मिलती है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी घटता है।

🔵 PM Modi Fasting Routine: पीएम मोदी उपवास और डाइट कंट्रोल

🔹 पीएम मोदी पिछले 50 साल से उपवास की परंपरा निभा रहे हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उपवास कभी उन्हें धीमा नहीं करता बल्कि और अधिक फोकस्ड बनाता है।

🔹 चातुर्मास (जून से नवंबर) के दौरान वे दिन में सिर्फ एक बार भोजन करते हैं। नवरात्रि के दौरान वह सिर्फ गर्म पानी पीते हैं और भोजन पूरी तरह छोड़ देते हैं और सिर्फ फलहारी करते हैं।

🔹 चैत्र नवरात्रि में वे सिर्फ एक फल (जैसे पपीता) चुनते हैं और नौ दिन तक वही एक बार खाते हैं। यानी मोदी जी का उपवास सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि एक तरह का इंटरमिटेंट फास्टिंग है, जो आजकल दुनियाभर में ट्रेंड कर रहा है।

🔵 PM Modi Healthy Habits: गर्म पानी पीना, मखाने और दही का खास शौक

🔹 मोदी जी दिनभर गर्म पानी पीते हैं। रिसर्च बताती है कि इससे पाचन सुधरता है, शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। हालांकि, ज्यादा गर्म पानी दांतों और गले को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

🔹 मोदी जी ने एक बार बताया था कि वे साल में करीब 300 दिन मखाने खाते हैं। मखाने कम कैलोरी और हाई प्रोटीन स्नैक हैं। इसके अलावा उनकी डाइट में दही भी शामिल रहता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है।

🔹 मोदी जी को हिमाचली मशरूम और गुजराती व्यंजन बेहद पसंद हैं। हालांकि वह हमेशा कम तेल और कम मसाले वाला खाना ही चुनते हैं।

🔵 पीएम मोदी के लाइफस्टाइल से हमें क्या सीख मिलती है?

पीएम मोदी के लाइफस्टाइल से हम कई बातें सीख सकते हैं। जैसे, तेल का 10% कम इस्तेमाल - मोदी जी खुद मानते हैं कि खाना पकाने में थोड़ा कम तेल इस्तेमाल करने से बड़ा फर्क आता है। शाम 6 बजे के बाद कुछ नहीं खाना, यह नियम उन्हें फिट और हल्का बनाए रखता है। डेली मॉर्निंग वॉक और योग करना, इनकी वजह से उनका शरीर हमेशा चुस्त-दुरुस्त रहता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+