क्या है HPC सिस्टम, जिसकी PM मोदी में पुणे में देने जा रहे सौगात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) में एक उच्च-प्रदर्शन वाली कंप्यूटिंग प्रणाली का उद्घाटन करने वाले हैं। इस पहल का उद्देश्य मौसम और जलवायु अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करना है। केंद्र की इस सौगात के बाद नोएडा के राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF) अलावा आईआईटीएम पुणे के पास भी मौसम पूर्वानुमान के लिए प्रभावी तकनीकी उपलब्ध होगी।
एनसीएमआरडब्ल्यूएफ नोएडा और आईआईटीएम पुणे में मौजूदा प्रत्युष और मिहिर प्रणालियां अब एचपीसी के जरिए रिप्लेस होंगी। जिसका इस्तेमाल अर्का और अरुणिका नामक नव-प्रस्तुत प्रणालियों से उष्णकटिबंधीय चक्रवात, भारी वर्षा, गरज के साथ बौछार, ओलावृष्टि, लू, सूखा और अन्य महत्वपूर्ण मौसम घटनाओं के पूर्वानुमान में किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि नई प्रणाली के जरिए और अधिक सटीकता और समय सीमा के भीतर मौसम पूर्वानुमान प्राप्त किए जा सकेगें।

क्या है एचपीसी सिस्टम?
हाई परफॉरमेंस कंप्यूटिंग (HPC) में ऐसे समाधान शामिल हैं जो डेटा को प्रोसेस करने और गणनाओं को ऐसी गति से निष्पादित करने में सक्षम हैं। यह दूसरे कंप्यूटर्स से कहीं दक्ष है। यह सभी कंप्यूटिंग पॉवर विज्ञान, व्यवसाय और इंजीनियरिंग संगठनों को बड़ी समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाती है।
850 करोड़ का निवेश
इस परियोजना में 850 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, जो मौसम विज्ञान उद्देश्यों के लिए भारत की संगणना क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है। प्रणालियाँ एविडेंस बुलसेक्वाना एक्सएच2000 तकनीक पर आधारित हैं और 21.3 पेटाफ्लॉप्स तक की संयुक्त शक्ति क्षमता प्रदान करती हैं। वे गर्म पानी का उपयोग करके कुशल शीतलन के लिए एविडेंस की पेटेंट डायरेक्ट लिक्विड कूलिंग तकनीक का उपयोग करते हैं।
NCMRWF सुपरकंप्यूटर देंगे सटीक पूर्वानुमान
नोएडा में एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुपरकंप्यूटर में मौसम और जलवायु मॉडलिंग के लिए समर्पित 7.49-पेटाफ्लॉप कंप्यूटिंग क्षमता होगी। यह 2,115 सीपीयू नोड्स को एएमडी मिलान 7643 प्रोसेसर और 18 जीपीयू नोड्स को एनवीडिया ए100 टेंसर कोर जीपीयू के साथ एकीकृत करके भारत भर में उन्नत संख्यात्मक मौसम अनुसंधान का समर्थन करेगा।
| घटक | विवरण |
|---|---|
| सीपीयू नोड्स | 2,115 एएमडी मिलान 7643 प्रोसेसर |
| जीपीयू नोड्स | 18 एनवीडिया ए100 टेंसर कोर जीपीयू |
| नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म | एनवीडिया क्वांटम इन्फिनिबैंड |
| भंडारण | 2PB सभी फ्लैश और 20PB डिस्क-आधारित DDN EXAScaler ES400NVX2 समानांतर फ़ाइल सिस्टम भंडारण |
IITM सुपरकंप्यूटर कैसे करेगा काम?
आईआईटीएम पुणे में सुपरकंप्यूटर वायुमंडलीय और जलवायु अनुसंधान के लिए 10.7 पेटाफ्लॉप्स की कंप्यूटिंग शक्ति प्रदान करेगा। यह एएमडी मिलान 7643 प्रोसेसर का उपयोग करके 3,021 सीपीयू नोड्स और एनवीडिया ए100 टेंसर कोर जीपीयू के माध्यम से 26 जीपीयू नोड्स को एकीकृत करेगा। यह विकास मौसम विज्ञान अनुसंधान बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए अहम है। सिस्टम के जरिए अधिक सटीक मौसम पूर्वानुमान प्राप्त किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications