25 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे 24 घंटे सबको बिजली योजना 'सौभाग्य' की शुरुआत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को एक और तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम मोदी जल्द बिजली से जुड़ी नई योजना सौभाग्य योजना की शुरुआत करने जा रहे है। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस योजना की शुरुआत करेंगे। विद्युत मंत्री आरके सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 25 सितंबर को आरएसएस के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सौभाग्य योजना की शुरुआत की जाएगी।

आरके सिंह ने इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी तो नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सौभाग्य योजना के तहत देशभर के गांवों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। इस योजना के तहत इस साल के अंत तक देश के सभी गांवों का बिजलीकरण किया जाएगा। इसके लिए ट्रांसफॉर्मर्स, मीटर्स और तारों के लिए सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी किए गए है।
केंद्र सरकार का कहना है कि साल 2019 तक देशभर को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्रालय ने राज्य सरकार को और बिजली कंपनियों निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिजली कनेक्शन पर शिफ्ट किया जाए ताकि बिजली पर हो रहे घाटे को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications