हरियाणा के गांव की लड़की चलाती है CSC सेंटर, पीएम मोदी ने की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा की रहने वाली 26 साल की मिस्बा हासमी से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की। हरियाणा के बूरिया गांव की रहने वाली मिस्बा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाती है, जिसे पीएम मोदी ने उसे रोल मॉडल बताया है। मिस्बा सीएससी के जरिए सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करती है।

पीएम मोदी ने करीब 7 मिनट तक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मिस्बा करते हुए उसके काम के बारे में पूछा कि वह कैसे लोगों की मदद करती है। पीएम मोदी ने मिस्बा से यह भी पूछा कि वह कैसे डीजिटल इंडिया के जरिए लोगों की मदद कर रही है।
पीएम मोदी ने मिस्बा के मेडिकल सुविधाओं के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए भी उसकी तारीफ की। मिस्बा ने पीएम मोदी से कहा कि सीएससी ने मुझे नई पहचान दी है। मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जो सम्मेलन होते हैं, उसमें आमंत्रित किया जाता है। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए मिस्बा ने कहा कि पीएम से बात करना किसी सपना से कम नहीं था।
मिस्बा ने पीएम मोदी से कहा है कि उसने सेनेटरी नैपकिन की भी एक छोटी सी कंपनी शुरू की है, जिसमें 7 लोगों को रोजगार भी मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि वह जब भी हरियाणा में होंगे तब जरूर मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications