'जब हम 10 साल पीछे जाते हैं तब हमें लगता है कितना विकास हुआ है', मैसूर में बोले पीएम मोदी
PM Modi in Mysore: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी जमकर प्रचार कर रही है। इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मैसूर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम 10 साल पीछे देखते हैं, तो हम विकास देख सकते हैं। भाजपा का घोषणापत्र भविष्य के बड़े परिवर्तनों की तस्वीर है। यह एक नए भारत की तस्वीर है।
उन्होंने कहा कि जब हम पीछे देखते हैं तो हमें लगता है कि कितना आगे हम आए हैं। डिजिटल इंडिया ने हमारे जीवन को तेजी से बदला है। उन्होंने कहा कि पहले भारत खस्ताहाल सड़कों के लिए जाना जाता था। अब एक्सप्रेस वे भारत की पहचान है।

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ राजनेता
Recommended Video
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि सबसे पहले मैं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का आभार व्यक्त करता हूं। वह भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ राजनेता हैं। मुझे उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
कर्नाटक में तुष्टिकरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सेना से सबूत मांगती है। कांग्रेस प्रतिबंधित संगठन की राजनीतिक शाखा के साथ काम कर रही है, जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। कर्नाटक में तुष्टिकरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।
किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे- राजनाथ सिंह
वहीं, दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में आरजेडी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि वे कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी तो पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे।
यह भी पढ़ें- राहुल के एक झटके में गरीबी हटाने के दावे पर पीएम नरेंद्र मोदी का 'जादूगर' तंज!












Click it and Unblock the Notifications