वैक्सीन ही कोरोना की मुसीबत से दिलाएगी राहत, तब तक ना बरतें ढिलाई: पीएम मोदी
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ। इस दौरान सांसदों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश के लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की, ताकी संक्रमण को कम किया जा सके। साथ ही सत्र में शामिल हुए सभी सांसदों को धन्यवाद कहा।

Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा कि जब तक दवाई नहीं आ जाती है, तब तक हमें ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित हो जाए और हमारे वैज्ञानिकों को सफलता मिले। वैक्सीन आने के बाद ही हम इस मुसीबत से निजात पा सकेंगे। संसद सत्र के दौरान पीएम मोदी भी मास्क में दिखे, वैसे वो ज्यादातर नाक और मुंह ढकने के लिए गमछे का प्रयोग करते हैं।
इसके आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि एक विशिष्ट वातावरण में संसद का सत्र आज प्रारंभ हो रहा है, कोरोना भी है, कर्तव्य भी है और सभी सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना है। मैं सभी सांसदों को अभिनंदन और धन्यवाद करता हूं। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, अनेक विषयों पर चर्चा होगी। कोरोना से बनी जो परिस्थिति है उसमें जिन सतर्कताओं के विषय में सूचित किया गया है, उन सतर्कताओं का पालन हम सबको करना ही करना है।












Click it and Unblock the Notifications