लद्दाख में जवानों से बोले पीएम मोदी- आपकी बहादुरी से पूरी दुनिया में भारत की ताकत का संदेश गया
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच सबको चौंकाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लद्दाख के दौरे दौरे पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी लद्दाख के नीमू पहुंचे। इस दौरान जवानों की हौसला अफजाई करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने और आपके साथियों ने जो बहादुरी दिखाई, उससे भारत की ताकत के बारे में दुनिया को एक संदेश गया है। आप जहां तैनात हैं यहां, आपकी ताकत इन पर्वत की चोटियों से कहीं ज्यादा है। मैं एक बार फिर से उन जवानों के प्रति अपने संवेदना जाहिर करता हूं जिन्होंने गलवान घाटी में सर्वोच्च बलिदान दिया।

चीन पर साधा निशाना
विस्तारवाद की जिद जब किसी पर सवार होती है तो उसने हमेशा विश्व शांति के सामने खतरा पैदा किया है। साथियों यह ना भूलें, इतिहास गवाह हैं कि ऐसी ताकतें मिट गई हैं या फिर मुड़ने के लिए मजबूर हो गई हैं। विश्व का हमेशा यही अनुभव रहा है, इसी अनुभव के आधार पर इस बार फिर से पूरे विश्व में विस्तारवाद के खिलाफ मन बना लिया है। आज विश्व विकासवाद को समर्पित है और विकास की खुली स्पर्धा का स्वागत कर रहा है। साथियों जब-जब मैं राष्ट्र रक्षा से जुड़े किसी निर्णय के बारे में सोचता हूं तो मैं सबसे पहले दो माताओं का स्मरण करता हूं। पहली, हम सभी की भारत माता और दूसरी वे वीर माताएं जिन्होंने आप जैसे पराक्रमी योद्धाओं को जन्म दिया है, मैं उन दो माताओं का स्मरण करता हूं। मेरे निर्णय की कसौटी यही है, इसी कसौटी पर चलते हुए आपके सम्मान, आपके परिवार के सम्मान और भारत माता की सुरक्षा को देश सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। सेनाओं के लिए आधुनिक हथियार हो या आपके लिए जरूरी साजो-सामान, इन सभी पर हम बहुत ध्यान देते रहे हैं। अब देश में बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर करीब-करीब तीन गुना कर दिया गया है, इससे बॉर्डर एरिया डेवलेपमेंट और सीमा पर सड़के और पुल बनाने का काम बहुत तेजी से हुआ है। इसका एक बहुत बड़ा लाभ यह भी हुआ है कि आप तक सामान बहुत कम समय में पहुंचता है।
आपके साहत को सलाम
साथियों सेनाओं में बेहतर समन्वय के लिए लंबे समय से चीफ ऑफ डिफेंस के पद की गठन की बात हो या फिर नेशनल वॉर मेमोरियल हो या फिर वन नेशन वन रैंक या फिर आपके परिवार की देखरेख से लेकर शिक्षा के लिए लगातार देश काम कर रहा है। देश हर स्तर पर अपनी सेना और सैनिकों को मजबूत कर रहा है। साथियों भगवान गौतम बुद्ध ने कहा है कि साहस का संबंध प्रतिबद्धता से है, साहस करुणा है, साहस जुनून है। साहस वो है जो हमे निर्भीक और अडिग होकर सत्य के पक्ष में खड़ा होना सिखाए, साहस वो है जो हमे सही को सही कहने और करने की उर्जा देता है। साथियों देश के वीर सपूतों ने गलवान घाटी में जो अदम्य साहस दिखाया, वो पराक्रम की पराकाष्ठा है। देश को आप पर गर्व है, आप पर नाज है।
आपसे हमे ताकत मिलती है
आप में से हर कोई कंधे से कंधा मिलाकर मां भारती की सेवा में समर्पित हैं। देश अनेक आपदाओं से एक साथ और पूरी दृढ़ता से लड़ रहा है। आप सभी से प्रेरणा लेते हुए, हम मिलकर, हर चुनौती पर, मुश्किल से मुश्किल चुनौती पर विजय प्राप्त करते रहे हैं, विजय प्राप्त करते रहेंगे। जिस भारत के सपने को लेकर, विशेष रूप से आप सब सरहद पर देश की रक्षा कर रहे हैं, हम उस सपने का भारत बनाने के लिए , आपके सपनों का भारत बनाने के लिए, 130 करोड़ देशवासी भी पीछे नहीं रहेंगे, यह मैं आज आपको विश्वास दिलाने आया हूं। हम एक सशक्त भारत और आत्मनिर्भरत बनाकर रहेंगे। आपसे प्रेरणा मिलकर हमे और भी ताकत मिलती है। मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं और धन्यवाद करता हूं।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications