PM मोदी ने पंचायती राज को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- 'कभी नहीं बनाया सशक्त, बस कागजों पर दिखाई बाजीगरी'

पीएम मोदी ने पंचायती राज को लेकर कहा कि कांग्रेस ने पंचायती राज को कभी सशक्त नहीं बनाया, बस कागजों पर बाजीगरी दिखाकर पैसे बनाती रही।

बीजेपी के दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन के वर्चुअल उद्घाटन में पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला। हरियाणा के सूरजकुंड में पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद 4 दशक कांग्रेस को ये समझ नहीं आया था कि गांवों में पंचायती राज व्यवस्था लागू करना कितना जरूरी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी पंचायती राज को कभी सशक्त नहीं किया। कांग्रेस की बाजीगरी तो केवल कागजों पर ही दिखती थी, जिसका सबसे ताजा उदाहरण जम्मू कश्मीर है।

panchayati raj

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश के गांव आधुनिक हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस के राज में सबसे ज्यादा अनदेखी पंचायतों की हुई। ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने अपने ऱाज में पंचायतों को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना दिया था। उनके लोगों ने पंचायतों पर कब्जा करके खूब भ्रष्टाचार किया और सरकारी योजनाओं को कागज पर चलाकर पैसे बनाते रहे।

आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में पहली बार ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अब वहां 33 हजार से ज्यादा स्थानीय जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए। पहली बार वहां जमीनी स्तर पर लोकतंत्र स्थापित हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि आज देश के अमृतकाल के संकल्पों की पूर्ति के लिए, विकसित भारत के निर्माण के लिए पूरे उत्साह से एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+