नतीजों से पहले ही PM ने कैबिनेट मत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक, 100 दिन का एजेंडा तैयार करने का निर्देश- सूत्र
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई। सूत्रों की मानें तो यह बैठक मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई थी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इस बैठक के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक के दौरान तमाम मुद्दों पर इन लोगों से राय ली है, जिसमे देश की अर्थव्यवस्था सबसे अहम है।

संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यह पहली बैक है, जिसमे विभिन्न मुद्दों पर लोगों के सुझाव लिए गए। इससे पहले इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की थी, जिसमे एनडीए के तमाम सहयोगी दल भी मौजूद थे। इस बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था। गौर करने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए को पुर्ण बहुमत दिया गया है। सूत्रों की मानें तो सरकार ने पहले ही सभी मंत्रालय और विभााग से 100 दिन का एजेंडा तैयार करने के लिए कह दिया गया है।
बता दें कि देश में 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में सात चरण में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं सातवें और आखिरी फेज में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई। नतीजे 23 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications