Video:जब आंख से आंख मिलाकर पीएम मोदी ने क्लिक की बाघ की फोटो...
छत्तीसगढ़ फाउंडेशन डे पर मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने नया रायपुर में एशिया के सबसे बड़े मैन मेड जंगल सफारी का लोकार्पण किया। बाद में जब सफारी घूमने निकले तो खुद कैमरा संभाला और फोटोग्राफी की।
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ फाउंडेशन डे पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने रायपुर में एशिया के सबसे बड़े मैन मेड जंगल सफारी का लोकार्पण किया। इसके बाद पीएम मोदी सफारी घूमने निकले जहां उनका एक बहुत ही रोचक रूप जनता के सामने आया।
अपने सफारी सफर के दौरान पीएम मोदी ने कैमरे की कमान खुद संभाली और जंगल नरेश को बखूबी उसमें कैद भी किया। एक तरफ जंगल का राजा था और एक तरफ भारत के पीएम, जाहिर है मुकाबला बराबरी का था तो आंख से आंख मिलना स्वाभाविक ही था और वो ही हुआ भी। मोदी ने मुस्कुराते हुए टाइगर की फोटो क्लिक की, जिसका जिक्र उन्होंने अपने भाषण में भी किया।
पीएम मोदी ने सफारी सफर के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं जब फोटो खींच रहा था तो . बाघ..आंख से आंख मिलाने आ गया था। जिस पर पीएम समेत सभी हंस पड़े। मालूम हो कि 800 हेक्टेयर में फैले जंगल सफारी का निर्माण 2012 में शुरू हुआ था जिसमें 200 करोड़ खर्च हुए हैं।
देखें वीडियो...
#WATCH Prime Minister Narendra Modi at the Nandan Van Jungle Safari in Naya Raipur (Chhattisgarh), earlier today pic.twitter.com/WJV2w7nKcr
— ANI (@ANI_news) 1 November 2016













Click it and Unblock the Notifications