जुलाई से होगी बीजेपी की मिशन यूपी की शुरूआत, PM करेंगे हर महीने रैली
नई दिल्ली। असम विजय के बाद भाजपा के हौंसले काफी बुलंद हैं, इस कारण वो बीजेपी चुनाव में अपनी हर एक ताकत झोंकना चाहती है इसलिए अब उसका मिशन यूपी का चुनावी बिगुल अगले महीने से बजने जा रहा है।
खबर है कि बीजेपी अब हर महीने यूपी में एक पीएम मोदी की रैली करवायेगी, जिसकी शुरूआत पीएम के निर्वाचन क्षेत्र काशी से होगी। भाजपा को अभी भी लगता है कि यूपी में भी असम की ही तरह मोदी लहर काम आयेगी इसलिए वो चुनावों तक राज्य में पीएम मोदी को जन-जन से जोड़नेे का प्रयास कर रही है और इसी कारण उसने पीएम की रैली का प्लान बनाया है।
इसके अलावा यूपी के बहुत सारे कार्यक्रमों से अब पीएम मोदी जुड़ेंगे, जैसे कि ब्रह्म चेतना यात्रा जो कि बौद्ध भिक्षुओं के लिए आयोजित होगा। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी यूपी राज्य के हर जिले में जाकर लोगों की परेशानियों को जानने की कोशिश करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications