हरियाणा में पीएम ने कांग्रेस से पूछा, आखिर क्यों 370 आपको इतना पसंद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान मनोहर लाल खट्टर की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जब पांच वर्ष पहले मैंने प्रदेश में सरकार बनाने की बात कही थी तो विपक्ष लगातार मुझसे सवाल पूछता था कि हमारा कप्तान कौन है। आपने एक मजबूत कप्तान और जबरदस्त टीम को पिछले पांच वर्ष देखा है। जो लोग मुझसे सवाल किया करते थे आज वह किसी भी तरह से अपने नेतृत्व को साथ रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

pm

विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताों को शहीदों के परिवारों को जवाब देना चाहिए जो सीमा पर लोगों की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं, आखिर क्यों इन निर्दोष जवानों को आतंकी हमले में शहीद होना पड़ा। इन लोगों को उनकी माताओं को जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों आर्टिकल 370 की वजह से हमारे जवान शहीद होते रहे, आखिर क्यों उन्हें आर्टिकल 370 इतना अधिक पसंद था। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव कांग्रेस यहां तीसरे पायदान पर रही थी और उसे सिर्फ 14 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गौरतलब है कि हरियाणाम में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, यहां 21 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि चुनाव के नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+