मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दीर्घायु होन की कामना की है।

डॉ मनमोहन सिंह बेहद ही शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। इनका जन्म अविभाजित भारत के पंजाब में 1932 में हुआ था। प्रधानमंत्री बनने से पहले मनमोहन सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाता था।
यूं तो मनमोहन सिंह दस साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन जितनी ख्याति उन्हें अर्थशास्त्री के रूप में मिली उतनी एक प्रधानमंत्री के रुप में नहीं मिली। मनमोहन सिंह ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा लेकिन बावजूद इसके उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पद लगातार दस साल तक संभाला।












Click it and Unblock the Notifications