Lockdown: PM Modi ने बताई दो वजहें क्यों बढ़नी चाहिए हमारी चिंताएं

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने उन दो अहम चिंताओं के बारे में भी बात की जिसकी वजह से सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस बहुत तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है। लोगों को इसे फैलने से रोकना है और हॉटस्‍पाट्स नहीं बनने देना है। पीएम मोदी के मुताबिक देश में तेजी से हॉटस्‍पॉट्स में इजाफा हो रहा है। इसे रोकना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें-ईरान के विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन, मांगी मदद

स्‍थानीय स्‍तर पर एक मरीज का भी बढ़ना चिंताजनक

स्‍थानीय स्‍तर पर एक मरीज का भी बढ़ना चिंताजनक

पीएम मोदी ने कहा, 'मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।' पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की और कहा कि तीन मई तक हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। उनके शब्‍दों में, 'इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं।'

Recommended Video

    Coronavirus: PM Modi ने 3 May तक बढ़ाया Lockdown, गिरती Economy को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    बढ़ते हॉटस्‍पॉट्स दूसरी चिंता

    बढ़ते हॉटस्‍पॉट्स दूसरी चिंता

    पीएम मोदी ने अपने इस संबोधन में इस बात पर भी चिंता जताई के देश में कोरोना के हॉटस्‍पॉट्स में इजाफा हो रहा है। उन्‍होंने कहा, 'हमें हॉटस्‍पॉट्स को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के हॉटस्‍पॉट्स में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी। नए हॉटस्‍पॉट्स का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा।' उन्‍होंने कहा कि जो राज्‍य या क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जहां हॉटस्‍पॉट्स नहीं होंगे और जिनके हॉटस्‍पॉट्स में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहीं पर पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।

    जनता के अनुशासन की प्रशंसा

    जनता के अनुशासन की प्रशंसा

    पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान देश की जनता ने अनुशासित सिपाही की तरह भूमिका निभाई है, वह प्रशंसनीय है। पीएम मोदी ने कहा, 'राज्‍य सरकारों के साथ हुई मेरी वार्ता और कुछ और लोगों से हुई बातचीत में एक ही बात सामने आ रही थी कि हमें लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए। इसलिए आज मैं ऐलान करता हूं कि लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया जाएगा।' लेकिन उन्‍होंने देशवासियों से अलर्ट रहने को कहा है।

    एक माह से कम समय में तीसरा संबोधन

    एक माह से कम समय में तीसरा संबोधन

    19 मार्च को पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान पहली बार जनता को संबोधित किया था। इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि आने वाले दिनों में लड़ाई में और मजबूती से सामने आना होगा। इसी दौरान उन्‍होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया। इसके बाद 24 मार्च को दूसरी बार उन्‍होंने देश को संबोधित किया और तीन हफ्तों के लॉकडाउन की घोषणा की। यह अवधि आज खत्‍म हो रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+