क्या वाकई PM मोदी ने मंदिर में दान किए 21 रुपये? जानिये वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर कुछ भी बहुत जल्दी वायरल हो जाता है। किसी भी खबर की बात करें तो ये आग की तरह फैलती हैं। इन दिनों पीएम मोदी को लेकर कहा जा रहा है कि राजस्थान दौरे में उन्होंने मंदिर में सिर्फ 21 रुपये चढ़ाए। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी सवालिया निशान खड़े कर रही है और सोशल मीडिया पर भी पीएम की खूब आलोचना की जा रही है।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जो खबर फैलाई जा रही है वो झूठ है। सबसे पहले तो ये बताना जरूरी है कि ये 9 महीने की तस्वीर है। 28 जनवरी को पीएम मोदी राजस्थान के भिलवाड़ा में थे। उस दौरान वे देवनारायण भगवान के मंदिर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दान पात्र दिया था।

9 महीने बाद मंदिर के पुजारी ने दान पत्र खोला, जिसमें एक सफेद रंग का लिफाफा निकला था। इस लिफाफे के खुलने के बाद 21 रुपये इसमें निकले। साथ में एक सिक्का भी था। पुजारी ने कहा कि ये वो लिफाफा है जो पीएम ने दान पात्र में दक्षिणा देते हुए डाला था।
एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी की दान करते वक्त की तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि वे दाहिने हाथ से दान पात्र में कुछ डालते दिख रहे हैं। नोट डालने के बाद पीएम ने तीन-चार बाद दानपात्र पर थपकी भी लगाई थी।
पीएम मोदी ने जो दानपात्र में रकम डाली थी, उसे गिना नहीं जा सकता। दानपात्र पलटने के बाद ये बात नहीं बताई जा सकती कि पीएम मोदी के दान किए हुए नोट कौन से और कितने हैं। फिर भी मंदिर के पुजारी ने दावा किया कि पीएम मोदी द्वारा दान किए गए रुपये मात्र 21 रुपये हैं, जबकि पीएम मोदी ने दान दिए हुए नोट में कहीं भी 20 रुपये का नोट नजर नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications