DU Centenary Ceremony: पीएम मोदी के आगमन से पहले जारी किए गए निर्देश, काले कपड़े समेत इन चीजों पर पाबंदी

PM Modi Delhi University visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे हैं। प्रशासन ने पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच डीयू के कॉलेजों द्वारा कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं।

इन दिशानिर्देशों के अनुसार काले कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच कक्षाओं में होना, अटेंडेंस आदि शामिल हैं। इसके साथ ही हंसराज कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज ने छात्रों और शिक्षकों के लिए कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में भाग लेना अनिवार्य किया है।

Modi

बुधवार को एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें हिंदू कॉलेज के प्रभारी शिक्षक मीनू श्रीवास्तव ने सात सूत्रीय दिशानिर्देशों को जारी किया। इनमें उल्लेख किया गया था कि छात्रों को लाइव स्ट्रीमिंग में भाग लेने के लिए मौका दिया जाएगा।

दिशानिर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सभी छात्रों की उपस्थिति जरूरी है। किसी भी ट्रैफिक डायवर्जन या परेशानी से बचने के लिए कॉलेज में प्रवेश का समय सुबह जल्दी यानी 8:50 से 9 बजे तक रखा गया है।

शिक्षक ने कहा कि आपको अपना आई-कार्ड लेकर जाना होगा। उस दिन कोई भी काली पोशाक नहीं पहनेगा। छात्रों की उपस्थिति भी अनिवार्य है और लाइव स्ट्रीमिंग में हिस्सा लेने के लिए पांच अटेंडेस कॉलेज में जमा की जाएंगी। इस नोटिस के बारे में पूछे जाने पर हिंदू कॉलेज की प्रिंसपल अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन ने प्रशासन ने ऐसा कोई भी नोटिस नहीं जारी किया है।

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ गलतबयानी हुई है। कॉलेज द्वारा ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बयान से इंकार नहीं किया कि नोटिस असली नहीं है। श्रीवास्तव ने हा कि मैंने छात्रों और सभी फैकल्टी को मेल करके सीधे प्रसारण के बारे में सूचित किया है और उसमें शामिल होने का आग्रह भी किया है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज ने एक नोटिस में कहा कि इस मौके पर सभी शिक्षकों को अपने छात्रों और गैर शिक्षण कर्मचारियों के साथ कॉलेज में लाइव वेब प्रसारण कार्यक्रम में भाग लेना होगा। नोटिस में ये भी कहा गया कि एक विस्तृत रिपोर्ट विश्वविद्याय को सौंपी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+