चीनी ऐप्स बैन करने के बाद पीएम मोदी ने वीबो से डिलीट किया अपना प्रोफाइल: सूत्र
नई दिल्ली। सीमा चीनी सेना की हरकत और बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था, इसमें सबसे पॉपुलर ऐप टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयरइट थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जिसके चलते उन्होंने भी कई सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर अपना प्रोफाइल बनाया हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 59 चीनी ऐप्स के बैन करने के बाद पीएम मोदी ने फैसला किया कि वो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो को छोड़ देंगे, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले ज्वाइन किया था।
Recommended Video

साल 2015 में बनाया था वीबो पर अपना अकाउंट
बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2015 में वीबो पर अपना अकाउंट खोला था। ये जानकारी पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर भी दी गई थी। चीनी ऐप्स बैन होने से पहले वीबो और टिकटॉप पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार भी सक्रिय रही है। वीबो पर पीएम मोदी की तरफ से आखिरी पोस्ट उस समय की गई थी जब 25 जनवरी को चीन अपना नया साल मना रहा था। इसी तारीख को पीएम मोदी ने चीनी नागरिकों को नए साल की बधाई दी थी। इसके बाद से पीएम मोदी वीबो पर एक्टिव नहीं रहे और चीन से साथ बढ़ते विवाद के बीच अब खबरें हैं कि वह अपना अकाउंड डिलीट कर देंगे।
For VIP accounts, Weibo has a more complex procedure to quit which is why the official process was initiated. For reasons best known to the Chinese, there was great delay in granting this basic permission: Sources https://t.co/aEtTLxIPFm
— ANI (@ANI) July 1, 2020
अकाउंट से 113 पोस्ट हटाए गए
जानकारी के मुताबिक सोमवार को 59 चीनी ऐप्स के बैन होने के बाद से ही पीएम मोदी के वीबो अकाउंट से डीपी हटी हुई है। वीबो पर पीएम मोदी के 2 लाख 44 हजार फॉलोवर्स हैं। बता दें कि चीनी ऐप्स बैन करने के बाद चीन के यूजर्स ने पीएम मोदी के अकाउंट पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए गुस्से वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वीआईपी खातों के लिए वीबो को छोड़ने की एक जटिल प्रक्रिया है। यही वजह है कि आधिकारिक प्रक्रिया शुरू की गई थी। वीबो पर पीएम मोदी के 115 पोस्ट थे। इन पोस्ट को भी हटना के लिए मैन्युअल प्रयोग किया गया जिसके बाद 113 पोस्ट को हटा दिया गया है।

अमेरिका में चीनी ऐप Tiktok के खिलाफ बजा बिगुल
चीनी एप्स को भारत सरकार ने देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए प्रतिबंधित किया है। इस बीच अमेरिका में भी टिकटॉक पर बैन लगाने की मांग उठने लगी है। अमेरिका में भारत की कार्रवाई का व्यापक रूप से असर होता दिख रहा है और लोगों ने अमेरिकी सरकार से शार्ट वी़डियो शेयरिंग वाले ऐप को एक बड़ा सुरक्षा खतरा बताते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस अपील में अमेरिका के प्रमुख सांसद भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने के लिए संतों ने पीएम मोदी को भेजा आमंत्रण, कहा- आप आइए, हम नहीं लगने देंगे भीड़
-
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में बनेगा हिमोफीलिया-थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर, मरीजों को मिलेगी मुफ्त सुविधा -
बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन, IGIMS ने रचा इतिहास -
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
एमपी और यूपी विकास पर सहयोग करते हैं-CM डॉ. मोहन यादव -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन?












Click it and Unblock the Notifications