मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की अहम बैठक, लॉकडाउन पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है, लेकिन जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उसके बाद कई राज्यों ने एक बार फिर से लॉकडाउन की सिफारिश की है। 23 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद ये तीसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। कल 27 अप्रैल को पीएम मोदी एक बार फिर से मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन पर बैठक करेंगे।

सूत्रों केी माने तो इस बैठक में पीएम मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं राज्यों में बनाए गए नए कंटेनमेंट जोन बनने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की जाएगी । वहीं 20 अप्रैल को गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस की स्थिति पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में लॉकडाउन खत्म करने या फिर इसे बढ़ाने पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा होगी। आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,917 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 826 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications