'डिस्लेक्सिया' पीड़ित बच्चों के सवाल पर पीएम मोदी ने मारा जोक, विपक्ष ने घेरा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन कार्यक्रम में युवाओं से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर इशारों-इशारों में तीखा तंज कसा। हालांकि इस तंज पर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने पीएम मोदी पर निशाना साधा कि वे डिस्लेक्सिया पीड़ितों (Dyslexia Allegedly) का मजाक बना रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

'हमारे पास डिस्लेक्सिया पीड़ितों बच्चों के लिए एक आइडिया है'
एक छात्रा ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2019 के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी को बताया कि यह प्रोग्राम डिस्लेक्सिया पीड़ितों बच्चे जो पढ़ने-लिखने में परेशानी महसूस करते हैं उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। छात्रा ने पीएम मोदी को बताया, 'हमारे पास डिस्लेक्सिया पीड़ितों बच्चों के लिए एक आइडिया है, जो पढ़ने-लिखने में बेहद धीमे होते हैं, लेकिन उनका क्रिएटिविटी लेवल अच्छा होता है। हम ये चीज फिल्म 'तारे जमीन पर' में देख चुके हैं।'
क्या ये प्रोग्राम 40-50 साल के बच्चे के लिए भी फायदेमंद होगा- पीएम मोदी
छात्रा द्वारा ये बात बताने पर पीएम नरेंद्र मोदी बीच में रोकते हुए पूछते हैं कि क्या ये प्रोग्राम 40-50 साल के बच्चे के लिए भी फायदेमंद होगा। पीएम मोदी के इतना कहते ही वहां मौजूद सभी छात्र जोर से हंसने लगते हैं। वह छात्रा भी हंसते हुए हां में जवाब देती है। पीएम मोदी ने इसके बाद कहा कि ऐसे बच्चों की मां भी बहुत खुश होगी। पीएम मोदी की इस बात पर फिर से सारे छात्र हंसने लगते हैं। अब इसको लेकर विपक्षी नेता पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। कई कांग्रेस समर्थकों ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।
विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी को घेरा
बीजेपी के तमाम नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर उनपर निशाना साधते रहे हैं। बीजेपी के कई नेता राहुल गांधी को अपरिपक्व भी बता चुके हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी बीते साल संसद में राहुल गांधी के गले मिलने वाली घटना को बचकानी हरकत बता चुके हैं। यहां तक की लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को फटकार लगाई है।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications