Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM मोदी पर ऐसा क्या बोलीं सोनिया गांधी? माफी की उठी मांग, संसद में गुस्से में बोले नड्डा- अपमान बर्दाश्त नहीं

Sonia Gandhi PM Modi: संसद में सोमवार (15 दिसंबर) को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए एक नारे को लेकर सत्ता पक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया। राज्यसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग कर दी। उनका आरोप था कि कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री का अपमान किया गया, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। नड्डा ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी जी यहां (संसद) बैठी हैं। इन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।''

जेपी नड्डा का आरोप: पीएम का अपमान बर्दाश्त नहीं

राज्यसभा में बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 14 दिसंबर को कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए। यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि कांग्रेस की सोच और मानसिकता को दिखाता है। नड्डा ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा निंदनीय है और इसके लिए सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि सोनिया गांधी ने सीधे तौर पर पीएम मोदी के लिए कुछ नहीं कहा था, ये विवाद एक नारे को लेकर है। हालांकि रैली में मंच पर सोनिया गांधी मौजूद थीं।

Sonia Gandhi PM Modi

PM मोदी के खिलाफ किस नारे से मचा बवाल?

दरअसल, 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नाम से रैली आयोजित की थी। इसी रैली के दौरान 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीजेपी का कहना है कि यह नारा सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसक और अपमानजनक है, जबकि कांग्रेस पर इसे रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया जा रहा है।

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर और भी सख्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस का असली चरित्र सामने आ गया है। वे प्रधानमंत्री की मौत की कामना कर रहे हैं। त्रिवेदी ने कांग्रेस की सोच को मुस्लिम लीग और माओवादी मानसिकता से जोड़ते हुए कहा कि जो पार्टी मोदी की कब्र खोदने की बात कर रही है, वह खुद राजनीतिक रूप से दफन हो जाएगी।

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का भविष्य 'द लास्ट मुगल' किताब जैसा होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुगल साम्राज्य में छह शासकों के बाद उसका अंत हो गया था। इसी तरह नेहरू परिवार की छह पीढ़ियों के बाद कांग्रेस का भी वही हश्र होगा। राहुल गांधी छठे हैं और उनके बाद पार्टी का पतन तय है।

कांग्रेस की रैली में राहुल, खड़गे और प्रियंका के बयान

रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है और अमित शाह के हाथ कांपते हैं। राहुल ने दावा किया कि चुनाव आयुक्त बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सत्ता में आने पर कांग्रेस इस कानून को बदलेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भावुक अंदाज में कहा कि उनके बेटे की सर्जरी होनी थी, लेकिन देश के लिए वे पीछे नहीं हट सकते। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए, चाहे उनके बेटे को कुछ भी हो जाए।

प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने वह सब बिखेर दिया है, जो कांग्रेस ने सालों में बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता के दुख नहीं सुनते और चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग पर निर्भर हो गए हैं।

अब सवाल माफी पर टिक गया

कांग्रेस की रैली के नारे ने सियासी बहस को तेज कर दिया है। बीजेपी इसे प्रधानमंत्री और देश का अपमान बता रही है, जबकि कांग्रेस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब निगाहें इस पर हैं कि सोनिया गांधी या कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे पर कोई सफाई देता है या माफी की मांग को अनदेखा करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+