कांग्रेस पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाती है- पीएम मोदी

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रहार किया है। मणिपुर के इम्फाल में उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मोदी विरोध के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र की एकता दांव पर लगा सकती है, इसलिए उसे कोई गंभीरता से कैसे लेगा। उन्होंने कहा कि भारत पहली बार पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करता है, लेकिन कांग्रेस कहती है कि उसका सबूत चाहिए। उन्होंने बिना किसी खास व्यक्ति का नाम लिए नामदार पर रक्षा सौदों में दलाली खाने का आरोप भी लगाया है।

PM Modi:Congress moves forward to propaganda of Pakistan

'पाकिस्तान का भोंपू बजाती है कांग्रेस'

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान का काम आसान कर रही है। उन्होंने कहा कि "जो प्रोपेगेंडा पाकिस्तान दुनिया में फैलाना चाहता है, कांग्रेस उसी को आगे बढ़ाती है। कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है, जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए।"

पीएम ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि "कांग्रेस का जो ढकोसलापत्र है, वो भारत का कम पाकिस्तान का भोंपू ज्यादा लगता है। यहां कांग्रेस ने कहा कि धारा 370 पर कोई भी हाथ नहीं लगा सकता, वहां पाकिस्तान की सरकार ने वही बात दोहरा दी"

रक्षा सौदों में दलाली खाते हैं नामदार- मोदी

पीएम ने कांग्रेस पर नॉर्थ ईस्ट के लोगों की जिंदगियों से खेल खेलने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का एक और वार करते हुए मोदी ने कहा कि जब मणिपुर में कांग्रेस की सरकार थी, तो उसने चौकीदारों तक को नहीं छोड़ा और चौकीदार क्वार्टर स्कैम कर गए। मोदी ने बिना कोई नाम लिए नामदार पर देश की सुरक्षा सौदों में दलाली खाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, "यहां के कांग्रेस नेता चौकीदारों के क्वार्टर हड़प जाते हैं और दिल्ली में उनके नामदार देश की सुरक्षा से जुड़े सौदों में दलाली खाते।"

'कांग्रेस झूठ मैन्युफैक्चर करने में मास्टर'

इस दौरान मोदी ने बिना नाम लिए फिर से एकबार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नामदार ने नॉर्थ ईस्ट को मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की बात कही है, तो इतने दिन वे लोग कहां थे, जब कांग्रेस का शासन था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो लोग गाली गलौच मैन्युफैक्चर करने में जरूर मास्टर है और झूठ मैन्युफैक्चर करने में मास्टर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+