'12 लाख तक जीरो टैक्स का पूरा कॉन्सेप्ट PM मोदी का', Budget 2024 को लेकर वित्त मंत्री का दावा
Union Budget 2024: केंद्रीय बजट 2024 में अगामी वित्तीय वर्ष यानी 2025-26 के लिए 12 लाख तक की आय को कर मुक्त रखा गया है। बजट में इस कॉन्सेप्ट को लेकर एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कर कटौती के विचार का पूरी तरह से समर्थन किया। हालांकि सरकार के इस फैसले को नौकरशाहों को समझाने में वक्त जरूर लग गया।
वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपने बजट भाषण में कहा कि 12 लाख रुपये की आय तक कोई आयकर नहीं देना होगा। बजट पेश करने बाद अगले दिन रविवार को पीटीआई के एक रिपोर्ट में वित्त मंत्री के हवाले से कहा गया कि करों में कटौती को कॉन्सेप्ट के पीछे पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे।

एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री बहुत स्पष्ट थे कि वह कुछ करना चाहते हैं। यह मंत्रालय पर निर्भर करता है कि वह सहजता के स्तर पर रहे और फिर प्रस्ताव के साथ आगे बढ़े। इसलिए, जितना अधिक काम करने की जरूरत थी, बोर्ड को यह समझाने के लिए कि संग्रह में दक्षता है और ईमानदार करदाताओं की आवाज, यह सब वित्त मंत्रालय का काम था, जिसे समझने में समय लगा।"
वित्त मंत्री ने कर कटौती का जिक्र करते आगे कहा, "पीएम सभी वर्गों की बात भी सुनते हैं... इसलिए, मैं इस सरकार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, जो सचमुच आवाज सुनती है और प्रतिक्रिया देती है।"












Click it and Unblock the Notifications