पीएम मोदी ने नेहरू-गांधी परिवार की तीनों पीढ़ियों को लिया निशाने पर

Recommended Video

    PM Narendra Modi को Lok Sabha में आया गुस्सा, Congress को जमकर धोया | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू परिवार की तीन पीढ़ियों को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के मुंह पर लोकतंत्र शोभा नहीं देता और उन्हें भाजपा को लोकतंत्र का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस ने मां भारती के टुकड़े कर दिए, इसके बावजूद ये देश आपके साथ रहा, आप उस जमीन और देश में राज कर रहे थे जिस समय विपक्ष न के बराबर था।

     आप विदेशों में जाकर देश का अपमान करते हैं

    आप विदेशों में जाकर देश का अपमान करते हैं

    राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, जब डोकलाम विवाद चल रहा था, तब आप चीन से बात कर रहे थे। भारत का विदेशों में मान सम्मान बढ़ा है, आप विदेशों में जाकर देश का अपमान करते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर आप सवालिया निशान खड़ा करते हो। पीएम बोले, हिट और रन की राजनीति चल रही है, कीचड़ उछालो और भागो। लेकिन जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा।

     राजीव जी ने खुलेआम दलित मुख्यमंत्री को अपमानित किया था

    राजीव जी ने खुलेआम दलित मुख्यमंत्री को अपमानित किया था

    वहीं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने जबरदस्त हमला करते हुए कहा,'श्रीमान राजीव जी ने खुलेआम दलित मुख्यमंत्री को अपमानित किया था। ये तेलगुदेशम पार्टी, ये एनटी रामाराव उस अपमान की आग में से पैदा हुए थे। रामाराव को उस अपमान का बदला लेने के लिए अपना फिल्म करियर छोड़कर राजनीति में आना पड़ा था। इस देश में 90 से अधिक बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करते हुए राज्यों में उभरती पार्टियों को फेंक दिया गया। आपने पंजाब में अकालियों के साथ क्या किया?'

    पीएम पटेल होते तो कश्मीर पूरा हमारा होता

    पीएम पटेल होते तो कश्मीर पूरा हमारा होता

    इतना ही नहीं पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को भी नहीं बक्शा। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के नेताओं को यही लगता है भारत देश का जन्म 15 अगस्त 1947 को ही हुआ, जैसे इसके पहले देश नहीं था। कल में हैरान था, इसे अहंकार कहूं, या क्या कहूं कि देश को नेहरू ने लोकतंत्र दिया। खड़गे साहब कुछ तो शर्म करो, आप लोकतंत्र की बात करते हैं। हमारा देश जब लिच्छवी साम्राज्य था तब भी हमारे देश में लोकतंत्र की गूंज थी, कांग्रेस और नेहरू ने लोकतंत्र नहीं दिया। पीएम ने कहा कि सरदार पटेल के साथ अन्याय किया गया। अगर देश के पहले पीएम पटेल होते तो कश्मीर पूरा हमारा होता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+