पीएम मोदी ने दिया किसानों को मंत्र: 'पर ड्राप मोर क्रॉप'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएआरआई) स्थित मेला ग्राउंड में 3 दिनों तक चलने वाली 'कृषि उन्नति मेला' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस मेले में देश भर से एक लाख से ज्यादा किसान हिस्सा ले रहे हैं। यह मेला 1200 एकड़ में फैले पूसा संस्थान में चल रहा है।
आम आदमी को नरेंद्र मोदी सरकार का बड़ा झटका, पीपीएफ पर ब्याज दरें घटीं

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने किसानों के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने जल संरक्षण की नसीहत देते हुए किसानों को 'पर ड्राप मोर क्रॉप' का मंत्र दिया। मोदी ने इस मौके पर कहा है कि भारत का भाग्य गांव और किसानों का भाग्य बदले जाने के बाद ही संभव है। उन्होंने कहा कि दूसरी कृषि क्रांति की जरूरत है और ये क्रांति विज्ञान के सहारे लाई जा सकती है। उन्होनें कहा कि कई राज्य ऐसे हैं, जहां कृषि पर थोड़ा ध्यान देने से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।
केंद्र सरकार की बजट की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार चारों तरफ भारत सरकार के बजट की तारीफ हो रही है क्योंकि पहली बार लंबे अरसे बाद ऐसा बजट आया है जो गांव, गरीब और कृषि को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को आर्थिक संपन्न बनना है तो वो सिर्फ गांव, गरीब और किसान है, वहीं से यह काम संभव होना है। उन्होंने कहा कि हमारा एक सपना है कि 2022 तक किसानों की आय को दुगुना करना है।












Click it and Unblock the Notifications