PM Modi at Adampur Air Base: 'आतंक के अड्डे को मिट्टी में मिला दिया', जानिए पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
PM Modi Visits Adampur Air Base: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार( 13 मई) को पंजाब के आदमपुर स्थित भारतीय वायु सेना के एयरबेस पहुंचे और वहां पर मौजूद वीर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, भारत भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह की धरती है।

दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं- PM
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत माता की जय मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी। जब भारत के सैनिक 'मां भारती' बोलते हैं, तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। भारत माता की जय' हर उस सैनिक का संकल्प है, जो देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार है। यह हर उस नागरिक की आवाज़ है, जो देश के लिए जीना चाहता है और देश के लिए कुछ करना चाहता है।'
आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा, 'हम घर में घुस कर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और नौसेना ने उन आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी है, जो पाकिस्तान की सेना पर निर्भर थे। अब पाकिस्तान में ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां आतंकी चैन से बैठकर सांस ले सकें।'
भारतीय वायुसेना के हर वीर वॉरियर को बधाई-PM
उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान के ड्रोन, उनके UAVs, एयरक्राफ्ट और मिसाइल ये सब हमारी सक्षम एयर डिफेंस के सामने नाकाम रहे।' प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना की सराहना करते हुए कहा, 'मैं देश के सभी एयरबेस की नेतृत्व टीम और भारतीय वायुसेना के हर वीर वॉरियर को दिल से बधाई देता हूं। आपने वाकई में शानदार काम किया है।'
100 से ज्यादा आतंकवादी ढेर- PM
उन्होंने आगे कहा, 'आपने आतंकियों पर सीधा हमला किया और उन्हें मार गिराया। आपने आतंकवाद के सभी बड़े अड्डों को तबाह कर दिया। 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया और 100 से ज्यादा आतंकवादी ढेर कर दिए गए।'












Click it and Unblock the Notifications