International Yoga Day 2020: पीएम मोदी की अपील- इस बार करें 'घर से योग-परिवार के साथ योग'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच इस बार देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पहले की तरह बड़े स्तर पर नहीं मनाया जाएगा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से अपील करते हुए कहा है कि देशवासी घर पर उचित दूरी बना कर 6वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं। बता दें कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने को मान्यता दी थी, इसके बाद से हर साल पूरी दुनिया में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

PM Modi appeals to people celebrate 6th International Yoga Day at home

गौरतलब है कि विश्व इस समय कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है, लॉकडाउन के समय लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जाने और भीड़ इकट्ठा करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में इस बार का योग दिवस लोगों को अपने घर में ही रहकर मनाना पड़ेगा। गुरुवार को पीएम मोदी ने भी लोगों से घरों में ही योग दिवस मनाने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, पोस्ट कोरोना वायरस के युग में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान ज्यादा मजबूत हो जाएगा और यही कारण है कि मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में योग और भी अधिक लोकप्रिय हो जाएगा।

Recommended Video

    Atmanirbhar Bharat पर बोले PM Modi, कहा- आयात पर निर्भरता कम करेगा | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा, पिछले कुछ वर्षों में लोगों द्वारा योग पर ध्यान देने और उसकी बढ़ती लोकप्रियता पर मुझे खुशी है, खासकर युवाओं में योग को लेकर जो उत्साह देखने को मिला है वह सराहनीय है। हम असाधारण समय में छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने जा रहे हैं, आमतौर पर यह सार्वजनिक स्थानों पर किया जाता है लेकिन इस साल यह अपने घरों में रहकर मनाया जाएगा। इस साल की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है।

    यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में एक दिन में 55 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, फिर भी अन्‍य बड़े शहरों से बहुत कम हैं केस, जानें कैसे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+