PM मोदी और आंध्र प्रदेश के CM जगन की मुलाकात, पोलावरम और हाईकोर्ट शिफ्ट पर चर्चा की संभावना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी से 17 अगस्त को मुलाकात करेंगे। दिल्ली यात्रा के दौरान CM जगन पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट शिफ्ट करने और पोलावरम परियोजना पर चर्चा कर सकते हैं। pm modi andhra cm

विजयवाड़ा, 13 अगस्त : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी 17 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। खबरों के मुताबिक CM जगन दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट शिफ्ट करने और पोलावरम परियोजना पर चर्चा कर सकते हैं। समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने गत 7 अगस्त को प्रधानमंत्री के साथ लंच के दौरान नरेंद्र मोदी से दोबारा मुलाकात का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि बाद में की थी।

pm modi andhra cm jagan meeting

सीएम जगन के दिल्ली दौरे पर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि मुख्यमंत्री जगन आंध्र प्रदेश से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा करने और प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से जरूरी मंजूरी लेने के मकसद से पीएम मोदी से 17 अगस्त को मुलाकात करेंगे। मीटिंग के एजेंडे में सबसे ऊपर पोलावरम परियोजना है। इसमें दो प्रमुख मुद्दे शामिल हैं- एक परियोजना का पूरा होना और दूसरा परियोजना के विस्थापित परिवारों का पुनर्वास और रीसेटलमेंट। उन्होंने पोलावरम के diaphragm wall को हुए नुकसान के बारे में रिपोर्ट करने का भी फैसला किया है। जगन मोहन रेड्डी सरकार का आरोप है कि टीडीपी शासन ने परियोजना स्थल पर गोदावरी नदी के पानी से आई बाढ़ के पानी को निकालने के लिए स्पिलवे पूरा नहीं किया। इससे diaphragm wall को नुकसान पहुंचा है।

खबरों के मुताबिक 2020 और 2021 में आई बाढ़ और पानी के अधिक दबाव के कारण diaphragm wall को कुछ नुकसान पहुंचा है। इससे जलाशय पर खतरा पैदा हो गया है। राज्य सरकार को रिपेयरिंग के लिए केंद्र सरकार से कुछ अतिरिक्त राशि की मदद चाहिए। CM जगन प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान सहायता राशि मांग सकते हैं। मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट को अमरावती से कुरनूल स्थानांतरित करने के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+