Karnataka Accident: बस में लगी भीषण आग, 7 लोगों की झुलसकर मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, 03 जून। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बस में आग लगने से झुलसे 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद आग के चपेट में आए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक टेंपो से टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने शोक व्यक्त किया है।

Karnataka Bus Accident

हादसा कर्नाटक के बेल्लारी जिले से सटे कमलापुरा कस्बे के पास हुआ। जब शुक्रवार को एक बस में आग लगने से सात लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक टेंपो ट्रैक से टकराने के बाद बस से जा टकराई जिससे आग लग गई। बस 29 यात्रियों को लेकर गोवा से हैदराबाद जा रही थी। हादसे के दौरान कुछ यात्री तुरंत बस से उतर गए। जबकि कुछ लोग बस में ही फंस गए और वो बाहन नहीं निकल सके और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसें में घायल हुए लोगों को कलबुर्गी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा ' कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी के कारण अपने प्रियजनों को खोया है। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की मदद कर रहा है।'

वहीं कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा 'मुझे यह जानकर दुख हुआ कि एक बस में सवार लोग जिंदा जल गए और कई घायल हो गए। मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतक की आत्मा को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वस्थ किया जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+