youth convention in Karnataka: पूर्वोत्तर के रिजल्ट ने बताया कट्टरता का जवाब एकता से ही दिया जा सकता है: PM मोदी
बैंगलोर। रविवार को कर्नाटक के तुमकुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 'यूथ पावर: ए विजन फॉर न्यू इंडिया' के विषय पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम के रजत जयंती समारोह को यादगार बनाने, शिकागो में विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण की 125वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने और साथ ही सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती का जश्न मनाने के लिए किया गया है।

LIVE Feed
कर्नाटक में धार्मिक और यूथ फेस्टिवल का एक नया मॉडल विकसित हो रहा है, मुझे आशा है कि ये आयोजन देशभर में दूसरों को प्रेरणा देगा।परसों, पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ था. कल पूर्वोत्तर के नतीजों ने फिर एक बार पूरे देश में उत्सव का वातावरण बना दिया। मैं इसे एक पार्टी की जीत, एक पार्टी की हार के तौर पर नहीं देखता हूं। महत्वपूर्ण ये है कि पूर्वोत्तर के लोगों की खुशी में पूरा देश शामिल हुआ।
तुमकूरू का ये स्टेडियम इस समय हजारों विवेकानंद, हजारों भगिनी निवेदिता की ऊर्जा से दमक रहा है. हर तरफ केसरिया रंग इस ऊर्जा को और बढ़ा रहा है। भगवान वसवेश्वर और स्वामी विवेकानंद जी के आशीर्वाद से श्री शिवकुमार स्वामी जी राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में जुटे हुए हैं, मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।
युवा शक्ति की अपार ऊर्जा देश का भाग्य बदल सकती है, आज भारत पूरी दुनिया का सबसे नौजवान देश है: PM
"Vidyarthi Devo Bhava is not only yours, but our mantra as well. In fact, with your permission, I would like to add in it, "Yuva Shakti Devo Bhava": PM Modi at "Youth Power" convention pic.twitter.com/gjnaVjwWhP
— ANI (@ANI) March 4, 2018












Click it and Unblock the Notifications