वायुसेना की कार्रवाई के बाद पीएम मोदी बोले, मैं देश नहीं झुकने दूंगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलओसी पार बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई के बाद राजस्थान के चुरू में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरा लोगों को संबोधितत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा। पीएम ने कहा कि देश के जवानों के पराक्रम को हम सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि यह देश सुरक्षित हाथों में हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

modi

भारत माता की जय के नारे लगे

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि आज आप लोगों का स्वभाव कुछ अलग लग रहा है, आप लोगों में अलग ही जोश नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने लोगों के साथ मिलकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के जवानों के लिए लगातार काम किया है। हमने वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का वादा किया था, जिसे करके दिखाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी के गोरखपुर से दे के किसानों के लिए योजना की शुरुआत की गई, लेकिन इसमे राजस्थान के एक भी किसान का नाम नहीं है।

देश से बढ़कर कुछ नहीं

पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत में कहा कि मैं आप लोगों के उत्साह को समझता हूं, आज आपका मिजाज कुछ अलग लग रहा है, यह मौका है जब हम अपने देश के पराक्रमी वीरों का सिर झुकाकर नमन करें। गौर करने वाली बात यह है कि पीएम मोदी जिस मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे उसके पीछे पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की तस्वीरें लगी हुई थी। पीएम ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है,मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। मैं देश की सेवा में लगे हर व्यक्ति को नमन करता हूं।

आज सुबह पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक

बता दें कि आज सुबह तकरीबन 3:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित जैश के ठिकानों पर हमला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो वायुसेना की इस कार्रवाई में 200-300 आतंकी ढेर हो गए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। खुद विदेश सचिव विजय गोखले मीडिया के सामने आए और उन्होने इस सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायुसेना ने पाकिस्तान बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमे कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+