'नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन से मिला PM बनने का ऑफर', JDU नेता के बयान ने मचा सियासी बवाल
Nitish Kumar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 292 सीटें मिली हैं, जो बहुमत का आंकड़ा 272 से ज्यादा है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं।
इस बीच विपक्षी पार्टियों ने एनडीए के सहयोगी टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के संपर्क करने की कोशिश की थी। इन दोनों नेताओं को इंडिया गठबंधन में आने का प्रस्ताव दिया गया था। अब जेडीयू नेता केसी त्यागी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें- नीतीश ने छुए मोदी के पैर, नायडू बोले गर्व है, JDU-TDP के बयान से विपक्ष की सरकार बनाने की उम्मीदें खत्म!
'नीतीश को ऑफर हुआ था PM पद...', केसी त्यागाी का दावा
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'जिन नेताओं ने नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था, वे अब उन्हें प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दे रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।
ये भी पढ़ें- नीतीश और नायडू की कठपुतली सरकार बनेगी
केसी त्यागी ने कहा- इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के साथ दुर्व्यवहार किया गया
केसी त्यागी ने यह भी कहा है कि इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा नीतीश कुमार के साथ किए दुर्व्यवहार की वजह से उन्होंने विपक्ष से रिश्ता तोड़ लिया है। वह अब शायद ही कभी विपक्ष के साथ होंगे। जेडीयू को भाजपा सम्मान देती आई है और दे रही है।
वहीं JDU नेता विजय चौधरी ने कहा, "हम NDA में हैं और रहेंगे। हम साथ मिलकर लड़े हैं और आगे भी साथ मिल कर चलेंगे। राजनीति में यह सब चलते रहता है लेकिन पार्टी का फैसला यही है। हमारा नेतृत्व फैसला लेगा। हमारे नीतीश कुमार मंत्रीमंडल का फैसला लेंगे।"
नीतीश कुमार ने NDA की बैठक में PM मोदी का खुलकर किया समर्थन
NDA की बैठक में 08 जून को बिहार सीएम नीतीश कुमार ने NDA का खुलकर समर्थन किया है। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पिछले 10 सालों के कार्यों की भी तारीफ की है।
नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी पार्टी जेडीयू, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। हमें लगता है कि अगली बार जब ये आएंगे तो कुछ सीट जो ये (विपक्ष) जीत गए हैं अगली बार सब हारेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications