मनमोहन सिंह 17 मई को छोडेंगे अपना पद, 14 मई को सोनिया गांधी की ओर से रात्रि भोज

सूत्रों के मुताबिक जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने बीते सालों में साथ मिलकर किए गए कार्यो का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। खुद हाथ से लिखे अपने पत्र में चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियाबाओ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूती देने के उनके प्रयासों की तारीफ की है। मनमोहन सिंह और जियाबाओ के रिश्ते काफी अच्छे थे और दोनों नेताओं के बीच एक दर्जन से अधिक बार मुलाकात हुई थी। जियाबाओ ने अपना पद छोड़ने से पहले बीजिंग यात्रा के दौरान मनमोहन सिंह के लिए विशेष रूप से भोज का आयोजन किया था।
मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान बराक ओबामा से भी कई बार मुलाकात की। ओबामा के 2009 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मंचों पर एक साथ शिरकत की है। ऐसे ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से भी कई बार मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications