पीएम मोदी की महिलाओं को बड़ी सौगात, 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट, 2500 करोड़ का फंड होगा जारी

पीएम मोदी इस हफ्ते रविवार को महाराष्ट्र के दौरे पर महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। अपने जलगांव दौरे की पूर्व संध्या पर एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के बड़ा ऐलान करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया की लखपति दीदी स्कीम की भूमिका महिलाओं जीवन स्तर में सकारात्मक और बड़ा बदलाव लाने के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है बल्कि महिला सशक्तिकरण में भी इस स्कीम का बड़ा रोल है।

PM Modi over Maharashtra Visit

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं कल 25 अगस्त को लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के जलगांव में रहने के लिए उत्सुक हूं। कार्यक्रम के दौरान, 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। यह योजना एक भूमिका निभा रही है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका। स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करने वाली लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए 2500 करोड़ रुपये का फंड भी लॉन्च किया जाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को 11 लाख नई लखपति दीदियों से जलगांव में मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे इन लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। पीएम मोदी कार्यक्रम में पीएम 5,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी जारी करेंगे, जिससे लगभग 25.8 लाख सदस्यों वाले 2,35,400 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को लाभ होगा।

इसके अलावा पीएम मोदी 2,500 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड भी जारी करेंगे, जिससे 48 लाख सदस्यों वाले 4.3 लाख एसएचजी को लाभ होगा।

बता दें कि लखपति दीदी वे हैं, जो मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उद्यमशीलता प्रयासों के माध्यम से सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक कमाने में कामयाब रही हैं। ऐसे में केंद्र की ओर से उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+