PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त की पेमेंट से पहले ही ठीक कर लें ये गड़बड़ी, वर्ना खाते में नहीं आएगा पैसा
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 21वीं किस्त का पात्र लाभार्थी किसान इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। 21वीं किस्त की पेमेंट में कोई रुकावट न हो, इसके लिए सभी उपाय कर लें। 9.7 करोड़ से ज़्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग ₹20,500 करोड़ सीधे ट्रांसफर किए गए थे। अब 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी की जा सकती है। खाते में पैसे पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी चाहिए।
केंद्र सरकार का अनुमान है कि इस बार भी लगभग 10 करोड़ किसानों को 2,000 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। लाखों किसान ऐसे भी हैं जिनकी रकम कागजी कमियों या तकनीकी गड़बड़ियों के कारण अटक सकती है। अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो इन अहम प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है।

PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त जारी होने से पहले करें ये काम
⦁ सभी किसानों को e-KYC पूरी कराना अनिवार्य है। किसान अपने नज़दीकी CSC सेंटर या PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार आधारित OTP या बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC कर सकते हैं। बिना e-KYC के भुगतान अपने आप रोक दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan की 21वीं किस्त से पहले करोड़ों का स्कैम आया सामने! सरकार उठाएगी अब कौन सा कदम?
⦁ आधार और बैंक खाते का लिंक होना भी राशि पाने के लिए जरूरी है। जिन किसानों के बैंक खाते उनके आधार से लिंक नहीं हैं या नाम में मामूली अंतर है, उन्हें भी अपात्र माना जा सकता है। उनके खाते में पैसा नहीं पहुंच पाएगा। ऐसे किसान तुरंत बैंक जाकर आधार सीडिंग और नाम की एकरूपता सुनिश्चित करें।
⦁ पीएम किसान योजना का लाभ छोटे किसान ही ले सकते हैं। इसके लिए भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूरी है। राज्य सरकारें समय-समय पर किसानों के भू-अधिकारों की जांच करती हैं। जिन किसानों के नाम राजस्व रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते, उनका रजिस्ट्रेशन अस्थायी रूप से निलंबित हो सकता है।
⦁ किसान हेल्पलाइन (155261) या आधिकारिक पोर्टल पर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस नियमित रूप से चेक करते रहें। किसी भी गलती या अपडेट की स्थिति में ऑनलाइन सुधार का विकल्प उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan 21th Installment पर आ गई खुशखबरी! सरकार ने 2000 रुपये की किस्त पर किया बड़ा ऐलान!












Click it and Unblock the Notifications