PM Kisan 21th Installment पर आ गई खुशखबरी! सरकार ने 2000 रुपये की किस्त पर किया बड़ा ऐलान!
PM Kisan 21th Installment: पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को राहत देते हुए 2000 रुपये की 21वीं किस्त को लेकर एक खास ऐलान किया है।
यह जानकारी सिर्फ कुछ राज्यों के लिए ही नहीं, बल्कि देश भर के उन सभी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है जो इस योजना का लाभ उठाते हैं।

PM Kisan 21th Installment: क्या बाढ़ प्रभावित किसानों को ही मिलेगा फायदा?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। वहां उन्होंने साफ कर दिया कि जिन किसानों की जमीन पर मालिकाना हक नहीं है, लेकिन वे खेती करते हैं, उन्हें भी पीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा।
इसके लिए राज्य सरकार को एक वेरीफिकेशन रिपोर्ट भेजनी होगी। उन्होंने कहा कि, 'जैसे ही डिटेल वेरीफिकेशन रिपोर्ट आएगी, इन किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा।' मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए तुरंत पीएम किसान की एक किस्त जारी करने का भी ऐलान किया।
PM Kisan Installment: सभी किसानों के लिए क्या है खुशखबरी?
जम्मू-कश्मीर के अलावा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। इन राज्यों के किसानों को भी पीएम किसान की अगली किस्त समय से पहले ही मिल जाएगी।
PM Kisan: उत्तर प्रदेश, बिहार समेत बाकी राज्यों को कब मिलेगी किस्त
हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश, बिहार समेत बाकी राज्यों के किसानों को उनकी 21वीं किस्त कब मिलेगी? क्या सरकार बाकी राज्यों के किसानों के लिए भी कोई बड़ा ऐलान करेगी? फिलहाल सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ये उम्मीद जरूर है कि बाकी किसानों को भी जल्द ही उनकी किस्त मिलेगी, खासकर उन राज्यों में जहां हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है।
PM Kisan Status Check: पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें?
- लाभार्थी अपने आधार नंबर/मोबाइल नंबर/बैंक अकाउंट नंबर डालकर [pmkisan.gov.in](https://pmkisan.gov.in) की वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- यहां से आपको यह पता चलता है कि किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।
PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले [pmkisan.gov.in](https://pmkisan.gov.in) पर जाएं → Beneficiary List ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद आपको राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनना होगा।
- वहां आपके गांव/ब्लॉक की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें नाम देखकर पता चलेगा कि आप लाभार्थी में शामिल हैं या नहीं।
PM Kisan Beneficiary Status: किस्त का पैसा क्यों रुका/ कितनी किस्त मिली?
- आप Beneficiary Status सेक्शन में जाकर आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
वहां दिखेगा:
- आपके नाम से कितनी किस्तें जारी हुई हैं।
- अगली किस्त कब तक आएगी।
- अगर पैसा रुका है तो उसकी वजह (जैसे आधार-बैंक लिंकिंग की समस्या)।












Click it and Unblock the Notifications