PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी, मिनटों में ऐसे करें चेक अकाउंट में पैसे आए या नहीं
PM kisan Samman Nidhi 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी की है। देशभर के 9.7 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को योजना की अगली ₹2,000 की किस्त भेजी गई है, कुल मिलाकर ₹20,500 करोड़ की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है।
2019 में योजना की शुरुआत से अब तक 19 किस्तों के जरिए किसानों को कुल ₹3.69 लाख करोड़ की मदद मिल चुकी है। यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी हैं, तो संभव है कि आपके खाते में ₹2,000 की 20वीं किस्त आ चुकी हो या जल्द ही आने वाली हो। लेकिन अक्सर किसानों के मन में यह सवाल होता है कि कैसे पता करें कि यह किस्त उनके खाते में आई है या नहीं? आइए जानते हैं इसका आसान तरीका।

🔴 पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त आपके खाते में आई या नहीं
अगर पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होता है, तो सामान्यत इसका मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पैसा खाते में आ चुका होता है, लेकिन मैसेज नहीं आता। ऐसे में किसान भ्रम में रहते हैं कि भुगतान हुआ या नहीं। नीचे हम आपको बता रहे हैं कि आप स्टेप बाय स्टेप तरीके से कैसे चेक कर सकते हैं कि पैसा आया है या नहीं।
🔴 PM Kisan Yojana: पैसा मिला या नहीं, ऐसे करें चेक
1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
2. वेबसाइट के Farmer Corner सेक्शन में जाएं और वहां Beneficiary Status ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. नया पेज खुलने पर आपसे कोई एक जानकारी मांगी जाएगी - आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर।
4. मांगी गई जानकारी भरकर 'Get Data' पर क्लिक करें।
🔴 कैसे पता चलेगा कि पैसा ट्रांसफर हुआ है?
अगर e-KYC, Land Seeding, और Aadhaar-Bank Seeding के सामने YES लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि आपका खाता पूरी तरह वैध है और पैसा ट्रांसफर हुआ है या जल्दी ही होगा। ध्यान रहे, सभी किसानों के खाते में एक साथ पैसा नहीं आता। किसी को तुरंत पैसा मिल जाता है, तो किसी को कुछ घंटे या अगले दिन।
🔴 पक्का कन्फर्म कैसे करें?
अगर आप सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो आप अपनी बैंक ब्रांच में जाकर बैंक स्टेटमेंट या पासबुक एंट्री जरूर चेक करें। इस आसान प्रक्रिया से आप खुद जान सकते हैं कि सम्मान निधि की 20वीं किस्त आपके खाते में जमा हुई या नहीं।
🔴 PM-KISAN: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत कैसे हुई?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की शुरुआत 2 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना के तहत देश के सभी पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके चार-चार महीने के अंतराल पर दी जाती है।
यह राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी और पारदर्शी DBT योजनाओं में से एक मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications