PM Kisan Yojana: किस्त जारी होने के 2 दिन बाद भी खाते में नहीं आए 2000 रुपये? कहां और कैसे करें शिकायत?
PM Kisan 21st Installment: तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को हुए एक बड़े सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। जैसे ही मंच से बटन दबा, देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में करीब 18,000 करोड़ रुपये सीधे भेजे गए। इस योजना का इंतजार हर बार इसलिए भी खास होता है क्योंकि यह रकम छोटे और सीमांत किसानों के लिए खेती के खर्च में बड़ी मदद देती है। बीज हो या खाद, बिजली का बिल हो या खरीफ-रबी की तैयारी।
इस बार किस्त आने के बाद भी कई किसान अपने खाते में रकम नहीं देख पा रहे हैं। गांवों में चर्चा है, "किस्त आई कि नहीं?", "कागज में सब ठीक है फिर पैसा क्यों नहीं आया?" सरकार ने अब साफ किया है कि किस कारण कुछ किसानों के भुगतान रोके गए हैं और वे कैसे जांच सकते हैं कि उनकी किस्त क्यों रुकी है। पिछली यानि 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की गई थी। तब 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये मिले थे। योजना शुरू होने के बाद से अब तक केंद्र सरकार 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 3.7 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है।

क्यों नहीं पहुंची कुछ किसानों की 21वीं किस्त?
केंद्र सरकार ने कुछ मामलों को संदिग्ध पाया है और उनका फायदा फिलहाल रोक दिया गया है। इन मामलों में जांच पूरी होने के बाद ही किस्त जारी की जाएगी।
कौन-कौन से मामले में रुके हैं पैसे?
- 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन लेने वाले किसान, ऐसे मामलों की दोबारा जांच की जा रही है।
- एक ही परिवार में एक से ज्यादा लोग लाभ ले रहे हैं, जैसे पति-पत्नी दोनों, या एक वयस्क और नाबालिग दोनों के नाम से किस्त आ रही हो।
- फिजिकल वेरिफिकेशन लंबित है, इन मामलों में किस्त अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
- eKYC पूरी नहीं, अगर आधार और बैंक की जानकारी में फर्क है, तो भुगतान नहीं पहुंचता।
अपना PM Kisan स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान अपनी किस्त और अन्य अपडेट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
स्टेटस देखने के लिए:
- वेबसाइट खोलें
- Farmers Corner सेक्शन में जाएं
- Know Your Status पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- इससे पता चल जाएगा कि आपकी किस्त आ गई है या रुकी है।
जिनकी किस्त नहीं आई, सरकार ने क्या कहा?
सरकार ने वेबसाइट पर साफ किया है कि अगर आपका नाम लिस्ट में है और सिर्फ तकनीकी समस्या की वजह से पैसा नहीं पहुंचा, तो फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद आपकी किस्त आ जाएगी। जिनकी जानकारी सही होगी, उनके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।
पैसे नहीं आए? ऐसे करें शिकायत
अगर आपकी 21वीं किस्त अभी तक बैंक में नहीं आई है, तो आप शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत के तरीके:
- हेल्पलाइन नंबर: 155261, 011-24300606
- ईमेल: [email protected]












Click it and Unblock the Notifications