PM Kisan: आपके खाते में भी नहीं आए पीएम किसान की 21वीं किस्त के पैसे? 2000 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये काम
PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी। देशभर के 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए ट्रांसफर कर दी गई। कुल 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि तमिलनाडु के कोयंबटूर से किसानों के खातों में पहुंची। यह किस्त न केवल किसानों के लिए वित्तीय राहत लेकर आई है, बल्कि उन्हें खेती और जीवन की अन्य जरूरतों में भी मदद करेगी।
हालांकि, कुछ किसानों के खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है। इसके पीछे छोटी-छोटी तकनीकी गलतियां जैसे eKYC अधूरा होना, बैंक डिटेल या आधार नंबर का लिंक न होना, या जमीन की वेरिफिकेशन का लंबित होना जैसी वजहें हो सकती हैं। विशेषज्ञ और अधिकारी किसानों से आग्रह कर रहे हैं कि वे अपनी जानकारी जांचें और तुरंत अपडेट करें ताकि 21वीं किस्त का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।

किसान के खाते में क्यों नहीं पहुंचा पीएम किसान का पैसा?
कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से किस्त बैंक में ट्रांसफर नहीं हो पाती। इसका कारण जानना जरूरी है। आम वजहें इस प्रकार हैं:
- eKYC पूरा नहीं हुआ है।
- जमीन का लैंड सीडिंग या वेरिफिकेशन पेंडिंग है।
- फॉर्म में आधार, बैंक डिटेल या मोबाइल नंबर गलत भरा गया हो।
- बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है।
- PM Kisan Beneficiary List में आपका नाम नहीं है।
इन छोटी गलतियों को सही करके किसान अपना पैसा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 21st Installment Status: पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी, चेक करें अकाउंट में पैसे आए या नहीं?
21वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
किसी भी किसान के लिए यह जानना आसान है कि पैसा आया है या नहीं। स्टेटस चेक करने के लिए ये कदम उठाएं:
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'Farmers Corner' में जाकर 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्टेटस देखें।
- अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता, तो 'Know Your Registration Number' ऑप्शन में आधार या मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करके नंबर प्राप्त करें।
- स्क्रीन पर साफ दिख जाएगा कि पैसा आया है या नहीं और अगर नहीं आया तो देरी की वजह क्या है।
अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
- eKYC पूरा करें।
- बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाएं।
- जमीन का वेरिफिकेशन (लैंड सीडिंग) पूरा कराएं।
- PM Kisan वेबसाइट पर अपने नाम, पता और बैंक डिटेल की जांच करें और गलतियों को तुरंत सुधारें।
अगर सभी डिटेल्स सही हैं और पैसा अभी भी नहीं आया है, तो तुरंत नीचे दिए नंबरों पर संपर्क करें:
- PM-Kisan Toll-Free Number: 155261 या 1800-11-5526
- अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092
- ईमेल: [email protected]
- किसान कॉल सेंटर नंबर: 1800-180-1551
सरकार हर पात्र किसान तक पैसा पहुंचा रही है। बस यह ध्यान रखें कि सभी जानकारी सही हो और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हों।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Registration Number: भूल गए पीएम किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर? घर बैठे कैसे करें चेक?












Click it and Unblock the Notifications