PM Kisan 21st Installment Status: आपके खाते में कब तक आएंगे पीएम किसान के पैसे? जारी हो चुकी है 21वीं किस्त!
PM Kisan 21st Installment 2025: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत हर साल आर्थिक मदद पाते हैं। यह योजना किसानों को खेती में सहारा देने के लिए शुरू की गई थी। खासकर प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूस्खलन या सूखे के समय इस योजना का महत्व और बढ़ जाता है। इसी क्रम में, जम्मू-कश्मीर के 8.55 लाख किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी गई है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। पीएम किसान योजना के तहत अब तक जम्मू-कश्मीर के किसानों को कुल 4,052 करोड़ रुपये की मदद मिल चुकी है। इस योजना के तहत किसान हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद पाते हैं, जो 3 किस्तों में यानी हर किस्त 2000 रुपये के रूप में उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। योजना का मकसद किसानों को आर्थिक सुरक्षा और खेती में मदद देना है।

जम्मू-कश्मीर के किसानों को 21वीं किस्त
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर के 8.55 लाख किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त में कुल 171 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इनमें 85,418 महिला किसानों को भी सीधे लाभ मिला।
सरकारी बयान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के किसानों को अब तक पीएम किसान योजना के तहत कुल 4,052 करोड़ रुपये की मदद मिल चुकी है। यह राशि किसानों की खेती और जीवनयापन में सहारा बन रही है, खासकर प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ और भूस्खलन के समय। उम्मीद है कि बाकि किसानों को दिवाली तक ये राशि मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Status: 27 लाख किसानों को मिले 2-2 हजार, करोड़ों को अब भी है 21वीं किस्त का इंतजार, कब आएंगे पैसे?
केंद्र सरकार की पहल
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है। यह एडवांस किस्त किसानों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इसी तरह सितंबर में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के किसानों को भी एडवांस में 21वीं किस्त जारी की गई थी।
पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल के किसानों को एडवांस में पीएम किसान की रकम मिलने के बाद देश के बाकी किसान मदद की उम्मीद में बैठे हैं। हालांकि अभी तक डेट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के किसानों के खाते में भी 2-2 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली से पहले पीएम किसान की 21वीं किस्त का तोहफा देश के बाकी किसानों को मिल जाने की उम्मीद है।
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें
किसान अपनी पीएम किसान योजना की किस्त और स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। ये स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- "Farmer Corner" में जाकर "Beneficiary Status" पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपके नाम और किस्त की जानकारी दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें: Pension Yojana: किन बुजर्गों से वापस ली जाएगी वृद्धावस्था पेंशन की रकम? किस वजह से विभाग ने उठाया ये कदम?












Click it and Unblock the Notifications