PM Kisan: दिवाली के दिन मिलेगा किसानों को तोहफा? अभी ठीक कर लें जमीन के पेपर की ये गड़बड़ी, वरना रुक जाएंगे पैसे

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश के किसानों के लिए बड़ी आर्थिक राहत का जरिया बनी हुई है। हर साल करोड़ों किसान इस योजना के जरिए सीधे अपने बैंक खातों में 6,000 रुपये पाते हैं। हर 4 महीने पर 2,000 रुपए की किस्त पाते हैं। इस बार किसानों की निगाहें 21वीं किस्त पर हैं, जो दिवाली से पहले उनके खाते में आने की उम्मीद है।

हालांकि, इस बार थोड़ी देरी हुई है और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरकार 20 अक्टूबर तक यह राशि ट्रांसफर कर सकती है। खास बात यह है कि योजना के नियमों के मुताबिक, सिर्फ वही किसान लाभ ले सकते हैं जिनके नाम पर जमीन दर्ज है और KYC व बैंक अकाउंट की जानकारी सही है।

PM Kisan 21st Installment

पिता के नाम पर जमीन होने वाले किसानों के लिए यह सवाल भी अहम है कि क्या उन्हें भी लाभ मिलेगा या नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस बार किस्त कब आएगी और पिता के नाम पर जमीन वाले किसान कैसे लाभ पा सकते हैं...

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए ट्रिपल खुशखबरी! पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले मिलेगी 2 और सौगात

पीएम किसान की 21वीं किस्त कब आएगी?

अगर आपका नाम, जमीन का रिकॉर्ड और KYC पूरी तरह अपडेट हैं, तो सरकार दिवाली से पहले ही 2,000 रुपए की किस्त ट्रांसफर कर सकती है। इस बार थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन उम्मीद है कि 20 अक्टूबर तक किसानों के खाते में राशि आने की उम्मीद है। चार राज्यों के किसानों के खाते में पहले ही 21वीं किस्त के 2,000 रुपये आ चुके हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर के किसानों को एडवांस में ये किस्त भेजी गई है। इन राज्यों में बारिश और बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ था।

पिता के नाम पर जमीन होने पर क्या मिलेगा पीएम किसान का फायदा?

कई किसानों के मन में सवाल है कि अगर जमीन उनके पिता के नाम है, तो क्या उन्हें पीएम किसान का लाभ मिलेगा। योजना के नियम स्पष्ट हैं- अगर जमीन केवल पिता के नाम है और आपने अपने नाम पर इसे दर्ज नहीं कराया है, तो पीएम किसान का लाभ सीधे तौर पर नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में लाभ पिता के बैंक खाते में ही आएगा।

अगर पिता का निधन हो चुका है, तो वारिस को उत्तराधिकार दस्तावेज और मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ जमीन अपने नाम करानी होगी।

जमीन का नामांतरण (Mutation) पूरी होने के बाद ही नया किसान पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट किया जा सकता है और तभी लाभ का भुगतान नए नाम पर होगा।

पीएम किसान योजना के नियम क्या कहते हैं?

योजना का लाभ केवल उसी किसान को मिलेगा जिसका नाम जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

KYC और बैंक अकाउंट की जानकारी पूरी तरह सही होनी चाहिए।

अगर आधार नंबर और बैंक अकाउंट मेल नहीं खाते या जानकारी अधूरी है, तो किस्त नहीं मिलेगी।

कैसे चेक करें कि 21वीं किस्त आपके खाते में आएगी?

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

'Beneficiary Status' पर क्लिक करें।

अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपकी 21वीं किस्त आने वाली है या नहीं।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जमीन रिकॉर्ड और KYC की जानकारी समय पर अपडेट कर लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। इस बार दिवाली से पहले लाभ पाने के लिए यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+