PM Kisan Yojana: 3 राज्य को ही क्यों मिला पीएम किसान का पैसा? बाकियों के लिए कब आएगी 21वीं किस्त?
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त किसानों के खातों में जारी कर दी है। योजना के तहत योग्य किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए ट्रांसफर किए गए। हिमाचल प्रदेश के 80,145 किसानों के खाते में सीधे 160.21 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को पीएम किसान की किस्त जारी की गई है।
अभी केवल 3 राज्यों के किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त दी गई है। बात यह रही कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड जैसे हाल ही में बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित राज्यों के किसानों को प्राथमिकता दी गई। यह कदम किसानों को समय पर आर्थिक सहायता देने और फसल नुकसान की भरपाई करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

आपदा प्रभावित किसानों को विशेष राहत
राज्य सरकारों से मिले इनपुट के आधार पर केंद्र ने चयन में प्राथमिकता दी। खासकर जिन जिलों में बारिश और बाढ़ से नुकसान हुआ, वहां के किसानों को सबसे पहले मदद दी गई। यह राशि किसानों को रबी की बुवाई, त्योहारों की तैयारियों और फसल नुकसान, मिट्टी कटाव व ढांचागत क्षति से उबरने में मदद करेगी। इसके अलावा यह आर्थिक सहायता ग्रामीण बाजार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने में सहायक होगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 21st installment: खुशखबरी! दुर्गा पूजा पर आ गई पीएम किसान की 21वीं किस्त,आपको कब मिलेंगे पैसे?
राज्यवार लाभार्थी
- हिमाचल प्रदेश में 8,01,045 किसानों के खातों में 21वीं किस्त के रूप में ₹160.21 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं। योजना शुरू होने से अब तक हिमाचल प्रदेश के किसानों को कुल ₹3,631 करोड़ मिल चुके हैं।
- पंजाब में 11,09,895 किसानों के बैंक खातों में ₹221.98 करोड़ सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। योजना शुरू होने से अब तक पंजाब के किसानों को कुल ₹6,553 करोड़ राशि मिल चुकी है।
- उत्तराखंड में 7,89,128 किसानों के खातों में ₹157.83 करोड़ भेजे गए हैं। योजना शुरू होने से अब तक उत्तराखंड के किसानों को कुल ₹3,442 करोड़ मिल चुके हैं।
इन आंकड़े से स्पष्ट है कि तीनों राज्यों के लाखों किसानों को तत्काल राहत प्रदान की गई।
आधार-लिंक्ड खातों में ही आएगा पैसा
सरकार ने स्पष्ट किया कि पीएम किसान योजना की राशि केवल आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ही भेजी जा रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे e-KYC समय पर पूरी करें और लाभार्थी स्टेटस पोर्टल पर अपनी स्थिति नियमित रूप से चेक करें। शिकायतों और सवालों के लिए हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय अधिकारी उपलब्ध हैं।
अन्य राज्यों में किस्त कब आएगी?
इस बार हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को प्राथमिकता दी गई। माना जा रहा है कि अन्य राज्यों के किसानों को भी अक्टूबर महीने में 21वीं किस्त मिलेगी। संभावना है कि दिवाली (21 अक्टूबर 2025) से पहले यह राशि उनके खातों में ट्रांसफर हो जाएगी। इस बार लगभग 10 करोड़ किसानों को ₹2,000-₹2,000 की किस्त मिलेगी।
पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, बैंक खाता या मोबाइल नंबर डालें।
- 'Get Data' पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पिछली और वर्तमान किस्त की स्थिति देखें।
योजना के लिए कौन है पात्र?
- कब हुआ पीएम किसान लॉन्च: 24 फरवरी, 2019
- योजना का प्रकार: केंद्र सरकार की योजना
- वार्षिक लाभ: ₹6,000 (तीन किस्तों में)
- पात्र किसान: छोटे और सीमांत किसान (2 हेक्टेयर तक भूमि वाले)
- ऑफिशियल वेबसाइट: pmkisan.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 011-24300606
PM-Kisan e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?
किसानों के लिए PM-Kisan योजना में e-KYC पूरा करना अब आसान हो गया है। इसे ऑनलाइन या मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
- PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं
- "Farmers Corner" पर क्लिक करें।
- "e-KYC" विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर डालें और "Get OTP" पर क्लिक करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें और Submit करें।
अब तक का कुल लाभ
पीएम किसान योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को कुल ₹3.75 लाख करोड़ से अधिक राशि मिल चुकी है। यह राशि किसानों द्वारा बीज, उर्वरक, मशीनरी मरम्मत, पशुपालन और कृषि कार्यों में उपयोग की जा रही है। इससे न केवल खेती-किसानी को मदद मिली है बल्कि ग्रामीण बाजार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
कृषि मंत्री ने दिया भरोसा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की भलाई के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर लगातार निगरानी करती रहेगी। भविष्य में जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसानों को हर परिस्थिति में मदद मिलती रहे।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: बिना रजिस्ट्री नहीं आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, कौन से डाक्यूमेंट्स की है जरुरत?












Click it and Unblock the Notifications