PM Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि का पैसा मिला या नहीं? ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस

PM Kisan Yojana Installment Credited to farmers: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है। 18 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से देश के 9.26 करोड़ किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत 2 हजार रुपए की 17वीं किस्त जारी की।

पात्र किसानों को यह पैसा सीधे डीबीटी के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। जिसके बाद किसानों का इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी।

PM Kisan Yojna

ऐसे में अगर आप भी लाभार्थी हैं और आपके पास भी 2 हजार रुपए की 17वीं किस्त आनी है तो आप भी बताए गए तरीके के जरिए अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपके खाते में किस्त आई है या नहीं ये जान पाएंगे?

सबसे पहले तो अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं तो आप इस बारे में मैसेज के जरिए आसानी से पता कर सकते हैं। क्योंकि किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आपके बैंक अकाउंट से अटैच मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज आया होगा। जिससे आपको बैंक में पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी मिलेगी।

मिनी स्टेटमेंट से मिलेगी जानकारी

वहीं अगर आपके मोबाइल नंबर पर पैसे क्रेडिट होने का मैसेज नहीं आया है तो इस स्थिति में फिर आपको नजदीकी एटीएम में जाना होगा। जहां आप एटीएम मशीन से अपने बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट निकालकर 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं का पता लगा पाएंगे।

इसके अलावा अगर अपना पीएम किसान बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करना हैं तो....

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर थोड़ा नीचे आने के बाद Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  • Farmers Corner सेक्शन के पांचवें प्वाइंट पर Know Your Status पर क्लिक करेंय़
  • इसके बाद यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट करें
  • यहां आपकी भुगतान की स्थिति दिखाई देगी, जिससे आपको पता लग जाएगा कि किस्त मिली है या नहीं।

साल में मिलते हैं 6 हजार रुपए

बता दें कि 1 दिसंबर 2018 को मोदी सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत गरीब किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपए की तीन किस्तों में सालाना 6000 रुपए मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+