विवादित टिप्पणी के बाद बोले संजय निरुपम, 'भगवान नहीं हैं पीएम मोदी'

अपने बयान पर मचे हंगामे के बाद गुरुवार को संजय निरुपम ने कहा कि देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में प्रधानमंत्री भगवान नहीं हैं।

Recommended Video

    Sanjay Nirupam ने PM Modiको कहे अपशब्द, बाद में दी सफाई । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता संजय निरुपम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने जहां इस बयान को लेकर कांग्रेस से माफी की मांग की है, वहीं संजय निरुपम अपने बयान पर कायम हैं। अपने बयान पर मचे हंगामे के बाद गुरुवार को संजय निरुपम ने कहा कि देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में प्रधानमंत्री भगवान नहीं हैं। मैंने पीएम मोदी को लेकर जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वो बिल्कुल भी अमर्यादित नहीं हैं।

    'बच्चों को उनकी शिक्षा के बारे में क्या बताएंगे'

    'बच्चों को उनकी शिक्षा के बारे में क्या बताएंगे'

    गुरुवार को संजय निरुपम ने इस मामले पर कहा, 'अगर बच्चे प्रधानमंत्री की शैक्षिक योग्यता के बारे में पूछते हैं, तो आप उन्हें क्या बताएंगे? लोगों को उनकी शिक्षा के बारे में पता ही नहीं है। वो कौन सी ताकतें हैं, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी पर पीएम की डिग्री जारी करने से रोकने के लिए दबाव बना रही हैं? जबकि दावा किया जाता है कि उन्होंने वहां पढ़ाई की है। देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में प्रधानमंत्री भगवान नहीं होता। मैंने पीएम मोदी को लेकर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है।'

    क्या कहा था निरुपम ने?

    क्या कहा था निरुपम ने?

    आपको बता दें कि बुधवार को संजय निरुपम ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'मोदी जी के ऊपर कोई फिल्म बनी है और उसे दिखाने की जबर्दस्ती की जा रही है। यह सरासर गलत है। हमारे बच्चों को पॉलिटिक्स से दूर रखना चाहिए। दूसरी बात कि जो बच्चे स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे हैं, उन्हें मोदी जैसे अनपढ़-गंवार के बारे में जानकर क्या मिलने वाला है, क्योंकि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि आजतक हमारे देश के नागरिकों, बच्चों को पता ही नहीं है कि हमारे प्रधानमंत्री की डिग्री कितनी है?

    मणिशंकर अय्यर भी कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी

    मणिशंकर अय्यर भी कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी

    यह पहली बार नहीं है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। मणिशंकर अय्यर के बयान पर सियासी घमासान मचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। हालांकि, हाल ही में मणिशंकर अय्यर का निलंबन रद्द करते हुए उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+