PMGKAY: गरीबों के लिए संजीवनी है ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’:पूरी जानकारी, लाभ और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
PM Garib Kalyan Yojana: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी और गरीबों के लिए जीवनदायी योजना है, जिसे जरूरतमंदों को संकट की घड़ी में सहारा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। यह योजना खासतौर पर COVID-19 महामारी के समय गरीब और कमजोर वर्ग के लिए वरदान साबित हुई।
PMGKY की शुरुआत साल 2016 में वित्त मंत्रालय के नेतृत्व में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था-आपातकालीन हालात में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत और सुरक्षा प्रदान करना। 2020 में COVID-19 महामारी के दौरान इस योजना को विस्तार दिया गया ताकि लॉकडाउन और आर्थिक संकट से प्रभावित लोगों को सीधी मदद पहुंच सके। स्कीम 2022 में खत्म हो गई थी और उसके बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के साथ इसको इंटीग्रेट की गई है।

🔴 क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY)
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहारा और राहत प्रदान करना है। यह योजना देश की आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनकी कमजोरियों को कम करने के लिए बनाई गई है। इसके तहत सरकार जरूरतमंदों को मुफ्त खाद्यान्न, बीमा सुरक्षा और डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। खासतौर पर अप्रत्याशित संकट और आपदा के समय यह योजना गरीब परिवारों के लिए भरोसेमंद सहायता का स्तंभ साबित होती है।
🔴 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले बड़े लाभ
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना देश के करीब 80 करोड़ लोगों यानी लगभग दो-तिहाई जनसंख्या को कवर करती है, जिसमें गरीब, महिलाएं, विकलांग, पेंशनभोगी और किसान शामिल हैं।
मुख्य लाभ इस प्रकार हैं-
हर योग्य परिवार को 5 किलो मुफ्त गेहूं/चावल प्रति माह।
- 1 किलो मुफ्त चना का मासिक वितरण।
- BPL परिवारों को 3 महीने तक मुफ्त गैस सिलेंडर।
- हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स (जैसे डॉक्टर, नर्स, आशा वर्कर्स आदि) को ₹50 लाख तक का बीमा।
- किसानों को डायरेक्ट कैश बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिए सहायता।
- MNREGA के तहत मजदूरी में ₹2,000 तक की बढ़ोतरी।
- ₹50,000 करोड़ का निवेश गरीब तबके के लिए रोजगार सृजन में।
🔴 PMGKY और टैक्स घोषणा सुविधा
यह योजना टैक्स चोरी करने वालों को भी अपनी अघोषित आय को 49.9% टैक्स देकर घोषित करने का अवसर देती है, जिससे वे कानूनी कार्यवाही से बच सकते हैं।
🔴 PMGKY योग्यता (Eligibility)
- गरीबी रेखा से नीचे के परिवार (BPL)।
- अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के अंतर्गत आने वाले परिवार।
- इनकी पहचान राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा की जाती है।
🔴 PMGKY रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको किसी भी योग्य बैंक में जन धन योजना के तहत सेविंग अकाउंट खोलें।
- अकाउंट खोलते समय और प्रोफाइल वेरिफिकेशन के लिए आपको जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनमें आपकी पहचान और पते का प्रमाण शामिल है।
- दस्तावेज जमा करने के बाद बैंक द्वारा आपकी जानकारी की जांच के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया की जाती है।
- यह प्रक्रिया पूरी होने पर आप योजना में नामांकन के योग्य हो जाते हैं और इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
🔴 PMGKY योजना की वर्तमान स्थिति
स्कीम को कई बार रिन्यू किया जा चुका है और अब इसे 2028 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 2022 में इसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के साथ भी जोड़ा गया है ताकि लाभ वितरण और आसान हो सके।












Click it and Unblock the Notifications