पीएम केयर्स फंड की स्थापना के महज 5 दिन के भीतर लोगों ने 3076 करोड़ रुपए दान दिए
नई दिल्ली। कोरोना संकटकाल में केंद्र सरकार ने मार्च माह में पीएम केयर्स फंड की स्थापना की थी ताकि कोरोना संकट से लड़ने में मदद मिल सके। पीएम केयर्स फंड की स्थापना के महज 5 दिन के भीतर लोगों ने जी भरकर दान दिया। 31 मार्च तक पीएम केयर्स फंड में लोगों ने 3076 करोड़ रुपए का फंड दान किया। पीएम केयर्स फंड की वेबसाइट पर जो ऑडिट रिपोर्ट जारी की गई है, उसके इस बात की जानकारी दी गई है कि 31 मार्च तक पीएम केयर्स फंड में देश विदेश से कुल 3071 करोड़ रुपए का दान दिया गया।

पीएम केयर्स में कुल 30,76,62,58,096 रुपए
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार पीएम केयर्स फंड में कुल 30,76,62,58,096 करोड़ रुपए की कुल राशि मौजूद है, हालांकि मार्च माह के बाद जो दान प्राप्त हुआ है उसके बारे में अभी जानकारी नहीं साझा की गई है। दरअसल पीएम केयर्स फंड को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है, इसको लेकर कोर्ट में कई याचिकाएं भी दायर की जा चुकी हैं ताकि पीएम केयर्स फंड को लेकर और पारदर्शिता आ सके। बता दें कि पीएम केयर्स फंड की स्थापना कोरोना से लड़ने के लिए की गई थी, जिसके बाद तमाम सेलेब्रिटीज, नेता, सांसद, सरकार के अधिकारियों और प्राइवेट सेक्टर के लोगों ने इस फंड में दान दिया था।
Recommended Video
वेंटिलेटर के निर्माण में हुआ था इस्तेमाल
पीएम केयर्स फंड की शुरुआत 2.25 लाख रुपए की शुरुआती रकम से की गई थी। लेकिन इसके बाद देश विदेश से लोगों ने दिल खोलकर इस फंड में दान दिया। मई माह में 30000 करोड़ रुपए की राशि का इस्तेमाल मेड इन इंडिया मिशन के तहत वेंटिलेटर बनाने के लिए किया गया। पिछले हफ्ते मुंबई हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने इस मामले को लेकर जनहित याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमे मांग की गई थी कि पीएम केयर्स फंड के तहत जो भी पैसा हासिल हुआ है उसकी जानकारी साझा की जाए। जस्टिस सुनी शुक्रे और अनिल किलोर की डिवीजन बेंच ने कहा था कि इस फंड का सही इस्तेमाल होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications